MacBook Air M1 and M2 At Cheapest Price: दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 8 अक्टूबर से साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है। इससे पहले ही कुछ डील्स एंड ऑफर्स सामने आ गए हैं। कहा जा रहा है कि सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर मिलने वाला है।
इसी कड़ी में मैकबुक एयर एम2 वर्तमान में जो 1,19,900 रुपये का है वो फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 90 हजार रुपये में मिलेगा। 13 इंच का ये लैपटॉप पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसके अलावा अगर आप और भी कम कीमत पर एप्पल का लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो Apple MacBook Air M1 को भी चुन सकते हैं। सबसे पहले जानते हैं M2 पर मिलने वाली बेस्ट डील।
ऐसे खरीदें सस्ते में MacBook Air M2
8 अक्टूबर से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल से पहले, Apple का MacBook Air M2 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 94,990 रुपये में लिस्टेड है। यह लैपटॉप के एक्चुअल प्राइस से काफी कम है। इसके अलावा ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एचडीएफसी बैंक से इसे खरीदने पर 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। जिसके बाद मैकबुक एयर एम 2 की कीमत घटकर 89,990 रुपये हो जाती है। सेल में इसकी कीमत और भी कम होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टवॉच नहीं अब Smart Ring रखेगी आपकी सेहत का ख्याल, कम है प्राइस
MacBook Air M1 खरीदने का भी मौका!
इसके साथ ही इस सेल में M1 चिप वाला एप्पल मैकबुक एयर खरीदने का भी जबरदस्त मौका है। इस लैपटॉप को कंपनी ने 13.3 इंच आईपीएस रेटिना डिस्प्ले के साथ नवंबर 2020 में लॉन्च किया था। इसमें आपको 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं सेल के दौरान इस लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। आइये अब जानते हैं M1 पर मौजूद बेस्ट डील।
भारत में Apple MacBook Air M1 की कीमत
अमेजन पर इस समय ये लैपटॉप 69,990 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 99,990 है। कुछ का कहना है कि मैकबुक एयर M1 लैपटॉप के 8GB + 256GB वैरिएंट को खरीदने का ये बेस्ट टाइम है। हालांकि ये काफी पुराना मॉडल है, लेकिन अब भी बेस्ट पर्फोमन्स ऑफर करता है। कुछ लीक्स में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सेल के दौरान इस लैपटॉप पर एक्स्ट्रा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी मिलने वाला है। हालांकि Apple और Amazon ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। लैपटॉप गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 hr agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
18 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
22 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines