M4 MacBook Air vs M3 MacBook Air: सबसे सस्ते आईफोन के लॉन्च के बाद से एप्पल एक के बाद एक नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। कंपनी के CEO टिम कुक ने इस हफ्ते की शुरुआत में X पर एक पोस्ट के जरिए एक और रिलीज का संकेत दिया, जिसके बारे में कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि यह M4 MacBook Air होगा। हालांकि, पहली घोषणा में हमें नया iPad Air M3 और एक एंट्री-लेवल iPad देखने को मिला। जब सबको लग रहा था कि बस अब और कुछ लॉन्च नहीं होगा तभी Apple ने एक और सरप्राइज दिया और नए M4 चिप वाले MacBook Air पेश कर दिए। यह नया मॉडल अपने पिछले M3 MacBook Air की तुलना में कई अपग्रेड पेश करता है। चलिए जानें वो 5 बदलाव…
ज्यादा RAM ऑप्शन के साथ M4 चिप
सबसे बड़ा अपग्रेड नए MacBook Air Apple के M4 चिप है। हालांकि यह प्रो या मैक्स वैरिएंट नहीं है, लेकिन रेगुलर M4 चिप अभी भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 10-कोर CPU, 10-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है जो हर सेकंड 38 ट्रिलियन ऑपरेशन को संभालने में सक्षम है। यह M3 से एक बड़ा अपग्रेड है। यही नहीं M4 में जल्द ही Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी मिल सकता है।
चिप अपग्रेड के अलावा, Apple ने बेस RAM को दोगुना करके 16GB कर दिया है, जो M3 मॉडल में दिए गए 8GB से ज्यादा है। जिन लोगों को और भी ज्यादा पावर की जरूरत है, उनके लिए M4 MacBook Air 32GB तक के कॉन्फ़िगरेशन का भी सपोर्ट करता है, जो पिछली 24GB की लिमिट से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Apple iPad Air (2025) और iPad (2025) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
बेहतर बैटरी लाइफ
M4 MacBook Air पावर एफिशिएंसी के कारण, नए मॉडल से बिना किसी बड़े डिजाइन बदलाव के और भी लंबी बैटरी लाइफ देने की उम्मीद है। यह M4 MacBook Pro में देखे गए ट्रेंड जैसा है, जिसने अपने डिजाइन को बनाए रखा लेकिन बेहतर बैटरी लाइफ ऑफर की है।
एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट
MacBook Air मॉडल के साथ आप एक्सटर्नल डिस्प्ले जोड़ सकते हैं। जहां M3 मॉडल यूजर्स को दो एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट करने की सुविधा देता है लेकिन कुछ लिमिट्स के साथ तो नए वाले में आपको एक खास अपग्रेड मिल रहा है जिसकी मदद से आप लैपटॉप का लिड बंद किए बिना दो एक्सटर्नल डिस्प्ले चला सकते हैं। यह सुविधा पिछले साल M4 मैकबुक प्रो के साथ पेश की गई थी।
बेहतर कैमरा अपग्रेड
M4 मैकबुक एयर में सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ अपग्रेडेड 12-मेगापिक्सल कैमरा मिल रहा है। यह वीडियो कॉल के दौरान आपको फ्रेम में रखने के लिए कैमरे को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकता है। इस सुविधा को पहले कंपनी ने M4 iMac और MacBook Pro में पेश किया था। अगर आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या स्ट्रीमिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये अपग्रेड आपकी काफी मदद कर सकता है।
स्पेशल कलर ऑप्शन
ऐसा लग रहा है कि अब कंपनी कलर ऑप्शंस पर भी ज्यादा फोकस कर रही है। पहले हमें आईफोन 16 सीरीज के प्रो वैरिएंट में एक नया कलर देखने को मिला इसके बाद एप्पल ने अब M4 MacBook Air को M3 और M2 मॉडल से अलग करने के लिए खास कलर वैरिएंट पेश किया है। कंपनी इस बार एक नया ब्लू कलर वैरिएंट लेकर आई है।
संबंधित खबरें
Upcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
6 hrs agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
8 hrs agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
10 hrs agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
1 day agoFlipkart BBD सेल में iPhone पर बंपर ऑफर! 16 से लेकर 17 Pro Max तक इतने सस्ते मिलेंगे फोन
1 day agoFacebook अकाउंट हो गया हैक? ऐसे चुटकियों में वापस पाएं अपना Account, जानें पूरा तरीका
1 day agoक्या है JioShield ऐप? जिसे आज Reliance Jio ने किया लॉन्च, मिलेंगे 1,000 रुपये के फ्री वाउचर
2 days ago100% से कुछ ही देर में 30% पर आ गई फोन की बैटरी, ये 5 सेटिंग्स बदलते ही ठीक होगी परेशानी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines