Lok Sabha Elections 2024 AI Deepfake: एक्सपोजर मैनेजमेंट कंपनी टेनेबल ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाए गए डीपफेक और नकली कंटेंट के जरिए फैलाई गई गलत सूचना और डिसइन्फोर्मशन को भारत में आगामी चुनाव के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। पिछले कुछ वक्त में डीपफेक टेक्नोलॉजी का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। कई राजनेताओं के भी अब तक डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं।
10 देशों पर मंडरा रहा खतरा
कंपनी के मुताबिक, चुनाव से पहले इन डीपफेक वीडियोस को सबसे ज्यादा व्हाट्सएप, एक्स, और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाएगा। टाइडल साइबर की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल करीब 10 देशों को चुनाव में इस तरह के हाई लेवल खतरों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें भारत भी शामिल है। हाल ही में अमेरिकी में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान नागरिकों को भ्रमित करने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और वर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन के डीपफेक वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए गए।
ये भी पढ़ें : बड़ी स्क्रीन वाले IPhone का गिरा Price, डिस्काउंट देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
लगातार बढ़ रहा डीपफेक कंटेंट
विशेषज्ञों के अनुसार, 2017 के अंत में डीपफेक कंटेंट का प्रसार काफी तेजी से बढ़ गया, जिसमें 7,900 से अधिक वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे। जबकि 2019 की शुरुआत तक, यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 14,678 हो गई और अभी भी ऐसे वीडियो लगातार बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जेनेरिक AI टूल्स में वृद्धि और दुनिया भर में इसके बढ़ते इतेमाल ने भी डीपफेक कंटेंट को बढ़ावा दिया है।
सरकार ने भी जारी किए निर्देश
हाल ही में, भारत सरकार ने एक्स और मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें सरकार ने AI-Generated डीपफेक कंटेंट को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव से पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने ऐसे प्लेटफार्मों को अपने प्लेटफार्मों से AI-जनरेटेड डीपफेक को हटाने के लिए भी कहा है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
47 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
5 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines