Linkedin 668 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, देखें किस-किस डिपार्टमेंट पर पड़ेगा असर
Author: News24 हिंदी
Oct 17, 2023 03:44 PM IST
LinkedIn Layoff: लिंक्डइन ने हाल ही में छंटनी के एक और दौर की घोषणा कर दी है, जिससे इंजीनियरिंग से लेकर टैलेंट और वित्त विभाग में काम करने वाले लगभग 668 कर्मचारी शामिल हैं। पेशेवर सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर नौकरियों में ये नवीनतम कटौती कंपनी की लगातार आठ तिमाहियों से चल रही स्लो रेवेन्यू ग्रोथ के कारण ऐसा हो रहा है।
कंपनी में कुल 20 हजार कर्मचारी
जुलाई में जारी माइक्रोसॉफ्ट की तिमाही राजस्व रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सुस्त राजस्व वृद्धि का सामना कर रही है। बता दें कि कंपनी में करीब 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं और इस छंटनी की चपेट में 3 प्रतिशत से ज्यादा एंप्लॉयर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दूसरी तिमाही में केवल 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तथ्य के बावजूद पिछले दो वर्षों से लगातार छंटनी हो रही है। राजस्व बढ़ाने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह अपने परिचालन में सुधार लाने पर फोकस करेगा।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
मई महीने में भी हुई थी छंटनी
कंपनी ने इससे पहले मई महीने में 716 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। उस समय सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीम में सबसे ज्यादा छंटनी देखने को मिली थी। बता दें कि टेक्नोलॉजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ये साल काफी मुश्किल भरा रहा है। सिर्फ लिंक्डइन ही नहीं, कई बड़ी कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है।
इस रिपोर्ट में भी हुआ था चौंकाने वाला खुलासा
वहीं कुछ समय पहले एंप्लॉयमेंट फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिस्मस की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में इस साल की पहली छमाही में करीब 1,41,516 लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान ये आंकड़ा 6,000 लोगों तक सीमित था।