LIC Policy Premium Pay Process Via WhatsApp: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी लेने वालों के लिए अब प्रीमियम का भुगतान करना आसान हो गया है। दरअसल, पॉलिसी का प्रीमियम अब चंद मिनटों में ही आसानी से भरा जा सकता है। इसके लिए ना तो आपको एजेंट से बार-बार संपर्क करना होगा और ना किसी वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर सिर मारना होगा। आप आसानी से घर बैठे या कहीं से भी सिर्फ अपने व्हाट्सएप के जरिए LIC की पॉलिसी का प्रीमियम भर सकेंगे।
LIC का व्हाट्सएप बॉट करेगा काम आसान
एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए व्हाट्सएप के जरिए प्रीमियम भरना आसान हो गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते क्रेज को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम ने व्हाट्सएप बॉट जारी किया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन करना आसान हो गया है। आइए जानते हैं कैसे व्हाट्सएप से LIC पॉलिसी का प्रीमियम भरा जा सकता है?
WhatsApp से LIC Policy प्रीमियम भरने का प्रोसेस?
व्हाट्सएप से एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम भरने के लिए पहले आपको LIC का WhatsApp नंबर अपने फोन में सेव करना होगा। 8976862090 नंबर को फोन के कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कर लें। इसके बाद ये नंबर फोन में एड हो जाएगा और प्रीमियम भुगतान के लिए आगे प्रोसेस को अपना सकेंगे।
- सबसे पहले व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद LIC का नंबर सर्च करें।
- न्यू चैट में सर्च करने के बाद नंबर पर “Hi” भेजें।
- कई सारे ऑप्शन शो होंगे जिनमें पहले वाले को सेलेक्ट करें।
- पहला ऑप्शन प्रीमियम भुगतान के लिए होगा।
- “1” नंबर चुनने के बाद प्रीमियम भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
- पॉलिसी नंबर और अन्य जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- पेमेंट के लिए अलग-अलग ऑप्शन्स शो होंगे।
- डेबिट या क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग सुविधा में से कोई ऑप्शन चुन सकते हैं।
- सिलेक्ट करने के बाद पेमेंट करें और भुगतान की रसीद प्राप्त करके अपने पास सेव कर लें।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips: नहीं होंगे अनजान नंबर की कॉल से परेशान, इस ट्रिक से खुद Silent हो जाएगा फोन
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 2.2 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक हैं। प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा ग्राहक अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सर्विस के लिए लॉगिन करते हैं।
संबंधित खबरें
एप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
32 mins agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
4 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
20 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
22 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines