हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

LG ने लॉन्च किए नए फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और डिशवॉशर, एक्सपोर्ट पर भी फोकस

LG ने 2026 के नए होम अप्लायंसेज़ लॉन्च किए, जिसमें फ्रिज, AI वॉशिंग मशीन और किचन प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी अब 22 देशों में एक्सपोर्ट पर भी फोकस कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा। LG Electronics India Limited ने भारत में अपने 2026 के नए होम अप्लायंसेज़ लॉन्च किए हैं। इस नई रेंज में कंपनी ने सस्ते से लेकर प्रीमियम तक हर तरह के प्रोडक्ट पेश किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय परिवारों तक अपनी टेक्नोलॉजी पहुंचाई जा सके।

इस लॉन्च में फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, AI बेस्ड वॉशिंग मशीन, कन्वर्टिबल माइक्रोवेव ओवन और TrueSteam डिशवॉशर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। साथ ही, LG ने अपनी “Essential Series” को भी और बड़ा किया है, जिसे पहली बार 2025 में लॉन्च किया गया था। अब इसमें ज्यादा डिजाइन, साइज और बजट ऑप्शन मिलेंगे।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Hong Ju Jeon ने कहा कि भारत LG के लिए एक बहुत बड़ा मार्केट है। उन्होंने बताया कि कंपनी का फोकस सिर्फ ज्यादा प्रोडक्ट बेचने पर नहीं, बल्कि भारतीय जरूरतों के हिसाब से टेक्नोलॉजी देने पर है। साथ ही LG का प्लान है कि वह अपनी Essential Series को 2026 तक एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के 22 देशों में एक्सपोर्ट करे।

विज्ञापन

रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में LG ने छोटे परिवारों के लिए नए साइज जोड़े हैं, जिनमें स्मार्ट इन्वर्टर और कन्वर्टिबल जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में फ्रेंच डोर फ्रिज लॉन्च किए गए हैं, जिनमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और ऑटो आइस मेकर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वॉशिंग मशीन की बात करें तो कंपनी ने हर बजट के लिए ऑप्शन दिए हैं। प्रीमियम मशीनों में AI टेक्नोलॉजी है, जो कपड़ों के हिसाब से खुद वॉश सेटिंग तय करती है। वहीं मिड और एंट्री लेवल मशीनें भारतीय परिस्थितियों जैसे हार्ड वॉटर और बिजली कटौती को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

विज्ञापन

किचन अप्लायंसेज़ में नए माइक्रोवेव ओवन आए हैं, जिनमें एयर फ्राई और 300 से ज्यादा ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं। डिशवॉशर भी खास तौर पर भारतीय बर्तनों और तेल-मसाले वाली सफाई को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

इसके अलावा, LG ने अपने वॉटर प्यूरिफायर भी अपग्रेड किए हैं, जिनमें बेहतर हाइजीन और पानी बचाने वाले फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

ये सभी नए प्रोडक्ट आज से पूरे भारत में LG स्टोर्स, रिटेल शॉप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। कीमतें करीब ₹16,600 से शुरू होकर ₹1.18 लाख तक जाती हैं।

संबंधित खबरें

Tags:
LG

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola