Lenovo IdeaPad 1 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Lenovo IdeaPad 1 India: ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड लेनोवो ने भारत में शक्तिशाली AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ पहला लेनोवो लैपटॉप IdeaPad 1 लॉन्च करने की घोषणा की है। काफी पतला और हल्का लॉन्च हुआ लैपटॉप ग्राहकों को बेजोड़ प्रदर्शन, प्रोडक्टिविटी और यूटिलिटी प्रदान करेगा। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले, दमदार बैटरी और कई फीचर्स शामिल है। आइए लेनोवो आइडियापैड 1 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लेनोवो आइडियापैड 1 मिड-रेंज प्राइस कैटेगरी में आएगा, जिसकी कीमत 44,690 रुपये से शुरू होगी। लैपटॉप की बिक्री 8 फरवरी 2023 से शुरू है। आप अमेजन (Amazon) या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Lenovo.com या फिर Lenovo रिटेल स्टोर्स समेत अन्य भरोसेमंद रिटेल स्टोर्स से IdeaPad 1 को खरीद सकेंगे।
और पढ़िए –Reliance Jio दे रहा 300 रुपये से कम के रिचार्ज में कई बेनिफिट्स, डिटेल्स में जानें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: