Lenovo Auto Twist Laptop: लेनोवो ने कुछ वक्त पहले ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पेश करके सभी के होश उड़ा दिए थे। अब कंपनी ने IFA 2024 में फिर एक बार कॉन्सेप्ट लैपटॉप पेश किया है जो देखने में काफी शानदार है। हालांकि ये लैपटॉप रेगुलर लैपटॉप से काफी अलग है। कंपनी ने इसमें कुछ ऐसा जोड़ दिया है जिसने एप्पल के भी होश उड़ा दिए हैं।
स्क्रीन एडजस्ट करने की जरूरत नहीं
जी हां, इस लैपटॉप में कंपनी ने खास तरह का वॉयस AI फीचर ऐड किया है जिसकी मदद से आप लैपटॉप की स्क्रीन को सिर्फ बोल कर मोड़ सकते हैं। आपको बार-बार लैपटॉप की स्क्रीन एडजस्ट करने की जरूरत नहीं है। लेटेस्ट ऑटो ट्विस्ट लैपटॉप लेनोवो का एक कॉन्सेप्ट डिवाइस है, जिसमें एक मोटराइज्ड हिंज है जो वॉयस कमांड पर लैपटॉप को मोड़ देती है।
वॉयस कमांड करेगा काम
मोटराइज्ड हिंज लेटेस्ट लैपटॉप यूजर्स के एक कमांड पर अलग-अलग मोड में बदल सकता है, जिसमें क्लोज लैपटॉप और टैबलेट मोड शामिल है। यूजर एक सिंपल वॉयस कमांड दे सकते हैं और कुछ सेकंड के अंदर लैपटॉप खुद को एडजस्ट कर लेता है, हालांकि मोटर को ट्रांसफॉर्मेशन पूरा करने में लगभग 10-15 सेकंड लगते हैं। ये टाइम कुछ लोगों को परेशान भी कर सकता है, लेकिन मल्टीटास्किंग या वीडियो कॉल के दौरान इधर-उधर घूमने पर फीचर काफी यूजफुल बन जाता है।
ये भी पढ़ें: क्यों इन यूजर्स को कहना होगा WhatsApp को अलविदा? 54 दिनों में बंद होगा App!
फॉलो-मी फीचर
फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के मदद से कंपनी ने इसमें “फॉलो-मी” नाम से एक फीचर को ऐड किया है। जैसे ही यूजर्स इधर-उधर घूमते हैं, लैपटॉप का डिस्प्ले उनके सामने घूमता है। इसकी मदद से यूजर वीडियो कॉल के दौरान या कंटेंट शो करते समय हमेशा फ्रेम में रहेंगे। कहीं न कहीं ये फीचर iPads पर मिलने वाले फीचर जैसा लगता है लेकिन Apple के सेंटर स्टेज फीचर से ये एक बड़ा अपग्रेड है।
एप्पल में भी ये खास फीचर
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि Apple भी एक इसी तरह का फीचर पेश कर रहा है जिसे सेंटर स्टेज नाम दिया गया है। ये फीचर iPad के फ्रंट-फेसिंग कैमरे को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने में मदद करता है ताकि आप और अन्य लोग इधर-उधर घूमते समय फ्रेम में रहें। लेनोवो लैपटॉप की बात करें तो कंपनी का यह भी कहना है कि जब लैपटॉप खाली होगा तो स्मार्ट लिड अपने आप बंद हो जाएगा।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
33 mins agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
4 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
5 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines