Lava Yuva Star 4G Vs Infinix SMART 8 HD: लावा ने भारतीय ग्राहकों के लिए हाल ही में एक और बजट स्मार्टफोन Yuva Star लॉन्च किया है। यह डिवाइस 4G है, लेकिन इसमें Android GO के साथ एक क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है। Lava Yuva Star में बहुत ही किफायती कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। हालांकि इसी प्राइस में Infinix भी दमदार फोन पेश कर रहा है जिसका नाम SMART 8 HD है जो लावा के इस फोन को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है। चलिए जानें इन दोनों में कौन से फोन है ज्यादा बेहतर…
Lava Yuva Star 4G Vs Infinix SMART 8 HD: स्पेसिफिकेशन
Lava Yuva Star 4G में 6.75-इंच IPS LCD पैनल मिलता है जिसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट पैनल है। डिवाइस UNISOC 9863A SoC से लैस है जो PowerVR GE8322 GPU के साथ आता है। इसमें 4GB RAM और 64 GB स्टोरेज मिलती है। ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्स्ट्रा स्टोरेज ले सकते हैं। डिवाइस Android 14 Go पर चलता है जो एक फ्रेंडली यूजर इंटरफेस ऑफर करता है। इसमें USB टाइप-C पोर्ट के जरिए स्टैंडर्ड 10W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बड़ी बैटरी है। कनेक्टिविटी के मामले में, स्मार्टफोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS और USB टाइप-C मिलता है।
Infinix SMART 8 HD में ये है कमी
दूसरी तरफ Infinix SMART 8 HD में 3 GB RAM और 64 GB ROM देखने को मिल रही है। लावा यहां इस प्राइस में ज्यादा RAM दे रहा है। हालांकि इस फोन में भी आपको एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। लावा के मुकाबले इस फोन में 6.6 inch का थोड़ा छोटा लेकिन HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। ये डिवाइस T606 प्रोसेसर से लैस है। Infinix SMART 8 HD में भी आपको 5000 mAh की बैटरी मिलती है।
Lava Yuva Star 4G Vs Infinix SMART 8 HD: कैमरा
कैमरे की बात करें तो, लावा युवा स्टार में 13 MP का प्राइमरी शूटर है जिसमें सेकेंडरी AI सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। स्मार्टफोन में AI, HDR और पैनोरमा मोड भी मिलते हैं। दूसरी तरफ Infinix SMART 8 HD में भी आपको 13MP का AI लेंस और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जो लावा से बेहतर है।
Lava Yuva Star 4G Vs Infinix SMART 8 HD: कीमत
लावा युवा स्टार एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आता है और जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और लैवेंडर सहित कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक ऑनलाइन मार्केट सहित कई आउटलेट से डिवाइस खरीद सकते हैं। वहीं, Infinix SMART 8 HD का प्राइस 6,699 रुपये है जो लावा से थोड़ा ज्यादा है। ओवरऑल देखें दोनों ही फोन अपने प्राइस में बेहतर फीचर दे रहे हैं। हालांकि अगर आप ज्यादा RAM चाहते हैं तो लावा के साथ जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines