Lava Yuva Pro भारत में लॉन्च, 8 हजार रुपये से कम में पाएं एक से बढ़कर एक फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Lava Yuva Pro Launch in India: भारतीय बाजार में लावा के कई स्मार्टफोन हैं जिनमें अब एक और फोन ने एंट्री हो गई है। लावा युवा प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसको 8 हजार रुपये से कम कीमत और बेहतरीन फीचर के साथ पेश किया है। इसमें आपको चार कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलेगी। आइए Yuva Pro फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लावा Yuva Pro में 6.5-इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इसमें इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है। बात करें प्रोसेसर की तो इसमें MediaTek Helio प्रोसेसर है। हालांकि, कंपनी की ओर से प्रोसेसर नेम कन्फर्म नहीं किया गया है। ये फोन Android 12 Go एडिशन पर चलता है।
अभी पढ़ें – Max Pro Bold Smartwatch भारत में लॉन्च, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और भी कई फीचर्स शामिल
लावा ने अपने युवा प्रो स्मार्टफोन का केवल एक कॉन्फिग्रेशन लॉन्च किया है। इसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है। इस फोन की कीमत 7,799 रुपये है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके तीन कलर ऑप्शन- मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक ब्लू और मैटेलिक ब्लैक है।
लावा युवा प्रो स्मार्टफोन में स्टोरेज भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए माइक्रो एसडी कार्ड की मदद लेनी होगी। बात करें कैमरे की तो इसके बैक में टिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
अभी पढ़ें – Infinix: कम दाम में धांसू Laptop और Smart TV आने के लिए तैयार! लॉन्च से पहले जानें खासियत
लावा युवा प्रो में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 10W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। अन्य फीचर की बात करें तो इसमें 3.5mm ऑडियो जैक पोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, Bluetooth, GPS और Wi-Fi सपोर्ट मिलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: