Lava Yuva 5G Launch Price and Features: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने Yuva 5G नाम से एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का पावरफुल रियर कैमरा मिलता है। फोन में इसके साथ ही कई दमदार फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Lava Yuva 5G के फीचर्स
Lava Yuva 5G में ऑक्टा-कोर यूनिसोक 750 चिपसेट मिलता है और बिना किसी ब्लोटवेयर के Android 13 पर चलता है। लावा ने दो साल के लिए एंड्रॉइड अपडेट और सिक्योरिटी अपग्रेड का भी वादा किया है। फोन 50 एमपी के रियर कैमरे से लैस है जिसमें 2 एमपी का डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश मिलती है। सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है।
मिलती है 5000mAh की बैटरी
साथ ही, यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5000 एमएएच की बैटरी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी सी-टाइप के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो लावा युवा 5G में 4 जीबी रैम, 64 जीबी/128 जीबी यूएफएस 2.2 इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी के साथ 1 टीबी तक एक्सपेंडेबल मेमोरी मिलती है। इसके अलावा, डिवाइस एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और मैग्नेटोमीटर सहित कई सेंसर से भी लैस है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल 4G VoLTE, GPRS, वाई-फाई 802.11, GPS+GLONASS और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
Lava Yuva 5G की कीमत
लावा युवा 5G के 4GB/64GB वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है, जबकि 4GB/128GB वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, Lava ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से 5 जून यानी आज से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि Lava Yuva 5G कंपनी के पहले लॉन्च किए गए Yuva 3 का अपग्रेड मॉडल है, जिसमें भी 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले और 90 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines