Lava Yuva 5G Launch Price and Features: लावा ने ऑफिशियल तौर पर भारत में Yuva 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा की है। भारतीय ब्रांड ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक छोटे वीडियो के साथ नए 5जी हैंडसेट को टीज किया है, जिससे इसके बारे में कुछ डिटेल्स सामने आए हैं। कंपनी ने फोन की कीमत को लेकर भी खुलासा किया है। आगामी लावा युवा की कीमत लगभग 15,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि डिवाइस में AI बेस्ड 50MP कैमरा मिलने वाला है। चलिए फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं…
Lava Yuva 5G का कैसा होगा डिजाइन
शार्ट वीडियो से लावा युवा के फर्स्ट लुक की एक झलक मिलती है। इससे पता चलता है कि डिवाइस में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसे एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में फिट किया गया है। रियर पैनल पर AI ब्रांडिंग भी देखने को मिल रही है, जिससे पता चलता है कि नया लावा फोन फोटो और वीडियो के लिए कुछ AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आएगा।
शार्ट वीडियो से यह भी पता चलता है कि लावा युवा में युवा 3 की तरह Flat Edges होंगे। जैसा कि टीजर से पता चलता है, इसे गहरे ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है लेकिन, यह एक कलर में नहीं बल्कि अन्य कलर ऑप्शन में भी आ सकता है। लावा युवा का डिजाइन काफी हद तक लावा युवा 4 प्रो 5जी के समान हो सकता है।
Lava Yuva 5G का कैमरा
लीक्स रिपोर्ट की माने तो लावा युवा में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। रियर कैमरा सेटअप में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर और 16-मेगापिक्सल का सेंसर और एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
Lava Yuva 5G के फीचर्स
लावा युवा गीकबेंच लिस्टिंग पर भी सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 या मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 SoC हो सकता है। लीक से पता चलता है कि 5G फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है। यह डिवाइस Android 14 ओएस के बजाय पुराने Android 13 ओएस पर चल सकता है। Google आने वाले महीनों में Android 15 OS जारी करने की तैयारी कर रहा है, इसलिए इसमें Android 13 इसका एक माइनस पॉइंट बन सकता है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। चार्जिंग और डिस्प्ले डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि लावा अन्य डिटेल्स को भी जल्द ही टीज कर सकता है। स्मार्टफोन के साथ एक चार्जर भी मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines