हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Lava ने लॉन्च किया तगड़े फीचर वाला किफायती स्मार्टफोन, देखते ही खरीदने का करेगा मन!

विज्ञापन

Lava Yuva 2 Launch Price in India: बजट सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और बढ़ाते हुए लावा मोबाइल्स ने अपना एक बेहद किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने प्रीमियम ग्लास बैक फिनिश के साथ लावा युवा 2 को भारत में लॉन्च किया है।

यूनिसोक टी606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लावा युवा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च के साथ ही खरीदने के लिए भी उपलब्ध है। आइए आपको लावा युवा 2 के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Lava Yuva 2 की कीमत 

भारत में लावा ने युवा 2 को सिर्फ 6,999 रुपये में पेश किया है। इस फोन को लावा के रिटेल नेटवर्क पर खरीदने के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है। इसमें 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन में 3 जीबी तक वर्चुअल रैम बढ़ाने की सुविधा मिलती है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स ग्लास ब्लू, ग्लास लैवेंडर और ग्लास ग्रीन उपलब्ध हैं।

Lava Yuva 2 Specifications

एक सहज अनुभव प्रदान करते हुए युवा 2 लावा एक नए ‘सिंक’ डिस्प्ले दर्शन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सिंक डिस्प्ले हाई स्क्रीन-टू-बॉडी और कम बेज़ेल्स प्रदान करता है। अन्य लावा फोन की तरह युवा 2 भी एक प्रीमियम ग्लास बैक फिनिश के साथ एक आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

युवा 2 में 13 एमपी डुअल एआई रियर कैमरा और स्क्रीन फ्लैश के साथ 5 एमपी फ्रंट कैमरा है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एनोनिमस ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और नॉइज़ कैंसलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोन भी मिलते हैं। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन टाइप-सी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

युवा 2 वर्तमान में एंड्रॉइड 12 पर चलता है और यूजर्स को एक साफ और ब्लोटवेयर मुक्त एंड्रॉइड अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से यूजर्स को दो साल की अवधि के लिए एक एंड्रॉइड अपग्रेड का भी वादा किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें