Lava Yuva 2 की जल्द होने वाली है भारत में एंट्री, कंपनी ने किया कंफर्म, जानें कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Lava Yuva 2 Launch Date Price in India: लावा मोबाइल्स ने अग्नी 2 5जी को लॉन्च करने के बाद कई लोगों के बीच अपनी खास जगह बना ली है। ग्राहकों के बीच इसे (Lava Agni 2) प्रीमियम लुक और बेहतरीन डिजाइन वाला बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन (Budget Friendly Phone) माना जा रहा है, जो अपने डिजाइन और फीचर्स से काफी लोगों का दिल जीत रहा है।
वहीं, अब लावा अपना एक और नया किफायती स्मार्टफोन (Cheapest Smartphone) भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे लेकर कंपनी की ओर से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्टी की गई है। कंपनी की ओर से एक पोस्ट जारी की गई है जिससे पता चलता है कि लावा का आगामी फोन युवा 2 (Lava Yuva 2) होने वाला है। लॉन्च के अलावा फोन की कीमत और अन्य डिटेल्स का खुलासा भी हुआ है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
लावा अपना किफायती स्मार्टफोन युवा 2 को अगस्त में लॉन्च करने वाला है। कंपनी की ओर से इसके आगामी फोन का एक पोस्टर जारी किया गया है। ये एक टेक्स्ट पोस्टर है जिसमें “Yuva 2, Ye Double Hai Bro, Coming Soon” लिखा हुआ है, साथ में #proudlyindia और कीमत 6,999 रुपये भी लिखा हुआ है।
भारत में लावा युवा 2 प्रो को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है। इसका सिंगल वैरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसकी अमेजन पर अब कीमत 7,999 रुपये है। इसके ग्लास व्हाइट, ग्लास लेवेंडर और ग्लास ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन्स हैं। जबकि, युवा 2 मौजूदा युवा 2 प्रो से अलग हो सकता है।
कीमत के मामले में फोन सस्ता है और इसमें डुअल रियर एआई कैमरा मिल सकता है। जबकि, लावा युवा 2 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा लीक से पता चला है कि युवा 2 को 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल, लावा युवा 2 की कीमत और आने की पुष्टी की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: