Lava Probuds N11 Neckband: क्या आप एक नया ब्लूटूथ इयरफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा कम बजट में आने के साथ बेहतरीन हो सकता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ब्लूटूथ इयरफोन लेकर आए हैं जिसकी कीमत सिर्फ 11 रुपये है।
जी हां, आज हम आपको जिस इयरफोन के बारे में बताने जा रहे हैं वो केवल 11 रुपये (Earphones at Rs 11) में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसे सिर्फ 11 रुपये में खरीदने का मौका 12 सितंबर तक ही है। दरअसल, लावा ने प्रोबड्स एन11 नामक नेकबैंड (Lava Probuds N11 Amazon Price) पेश किया है जिस पर कंपनी ने दो लॉन्च ऑफर दिए हैं।
अभी पढ़ें – WhatsApp पर पुराने से पुराने मैसेज को सर्च करना होगा आसान, आ रहा है ये तगड़ा फीचर
Lava Probuds N11 पर स्पेशल इंट्रोडक्टरी ऑफर
पहले लॉन्च ऑफर के तहत लावा प्रोबड्स एन11 को 12 सितंबर तक केवल 11 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा एक और लॉन्च ऑफर है जिसके तहत आप 999 रुपये में Lava Probuds N11 को खरीद सकेंगे। इस पर ये ऑफर 16 सितंबर, 2022 तक ही दिया जा रहा है। कंपनी ने इन दोनों ऑफर्स को स्पेशल इंट्रोडक्टरी ऑफर (Lava Probuds N11 Special Introductory Offer) के नाम से पेश किया है।
Lava Probuds N11 की कीमत
लावा प्रोबड्स की असल कीमत 14,999 रुपये है। अगर आप इन स्पेशल इंटरोडक्टरी ऑफर का लाभ नहीं उठा पाए तो 17 सितंबर के बाद आपको इसकी कीमत 14,999 रुपये पड़ेगी। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं 11 रुपये में इयरफोन्स
अगर आप लावा प्रोबड्स एन11 को सिर्फ 11 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अमेजन की वेबसाइट पर जाना होगा। अमेजन पर इसे सिर्फ 11 रुपये में बेचा जा रहा है। ये ऑफर 12 सितंबर, 2022 तक जारी रहेगा। इसके तीन कलर ऑप्शन- फायरफ्लाई ग्रीन, काई ओरेंज और पेंथर ब्लैक है।
Lava Probuds N11 के फीचर्स
- प्रोबड्स N11 में ड्यूल हॉल स्विच फंक्शन हैं।
- इसमें 280mAh की किंग-साइज बैटरी है।
- सिंगल चार्जिंग पर ये 42 घंटे का प्लेटाईम देती है।
- सिर्फ 10 मिनट में ये 13 घंटे तक का प्लेबैक टाईम देता है।
- इसमें टर्बो लेटेंसी, डैश स्विच, प्रो गेम मोड और एनवायरनमेन्ट नॉइस कैन्सीलेशन फीचर्स हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन पर तगड़े ऑफर्स, सस्ते में खरीद सकते हैं ये फोन्स
1 साल की वारंटी के साथ है ये इयरफोन
लावा प्रोबड्स N11 को 1 साल की वारंटी के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसे 2 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और गाना सब्सक्रिप्शन के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, इसका लाभ तभी मिल सकेगा जब ग्राहक इसे खरीदने से 30 दिनों के अंदर रजिस्टर करेगा। इसके बॉक्स में माइक्रो यूएसबी डेटा केबल और अलग-अलग साइज के सिलिकॉन ईयरप्लग दिए जाएंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 mins ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines