Lava O2 launch: अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लावा अब अपना नया सस्ता स्मार्टफोन लाने की तैयार में है। नया स्मार्टफोन Lava O2 नाम से इस महीने 22 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। लावा ने इस फोन से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, कंपनी वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर दे दी है। इस फोन के कुछ खास फीचर्स भी सामने आये हैं। आइये जानते हैं लावा के इस नए फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में…
Lava O2 के संभावित फीचर्स
Lava O2 को भारत में 22 मार्च को दोपहर 12:00 लॉन्च किया जाएगा। यह एक लाइव इवेंट के द्वारा एंट्री करेगा। इस नए डिवाइस में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा मिलेगा जोकि एलईडी फ्लैश से लैस होगा।
इसके अलावा फ्रंट कैमरे की कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह 13MP या 16MP में से एक हो सकता है।इस फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1600 x 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाली स्क्रीन मिल सकती है।
बैटरी और प्रोसेसर
लावा के एक वीडियो टीजर के अनुसार Lava O2 फोन में Unisoc T616 चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की भी बैटरी मिलेगी। इसमें Type-C पोर्ट मिलेगा और ड्यूल स्पीकर के साथ यह आ सकता है। इस फोन में आपको हाई परफॉरमेंस देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि यह एक एंट्री लेवल फोन के तौर पर आएगा।
इसका डिजाइन स्टाइलिश हो सकता है । लावा ने पिछले कुछ सालों में अपने फोन्स में बेहतर क्वालिटी दिन है । उम्मीद कर सकते नहीं कि नए Lava O2 में ऐसा ही कुछ देखने को मिले। इस फोन की कीमत 10 हजार से कम रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines