Lava O2 Smartphone: इस समय बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में आपको खूब सारे ऑप्शन आसानी से मिल जायेंगे। यह सेगमेंट काफी बड़ा है। इस सेगमेंट में अब लावा ने भी अपना नया O2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट का सबसे फ़ास्ट डिवाइस है। लावा कंपनी पिछले कई सालों से स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छा काम कर रही है। चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए लावा ने कम कीमत शानदार डिवाइस बनाए हैं। आइये जानते हैं इस नए फोन के फीचर्स और कीमत।
कीमत और उपलब्धता
लावा के नए O2 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को 27 मार्च से बुक कर सकते हैं। यह फोन अमेजन और लावा के ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहकों के लिए कंपनी फ्री सर्विस की सुविधा देगी जोकि अंडर वारंटी के तहत होगी।
डिस्प्ले और फीचर
नए लावा O2 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD+ पंच होल डिस्प्ले दिया है। फोन का डिजाइन प्रीमियम है और इसके बैक में AG Glass दिया है। फ़ोन के साइड में फिंगर प्रिंट सेंसर आपको मिल जायेगा।
रैम और प्रोसेसर
इस फोन में 8GB+8GB(Virtual) रैम की सुविधा मिलती है जबकि इसमें 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल जाता है। पावर के लिए इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है जोकि 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Type-C पोर्ट से लैस है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में UNISOC T616 Octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
कैमरा
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फोन में 50MP Dual AI रियर कैमरा मिलता है, जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 13 पर काम करता है। कीमत और फीचर्स के लिहाज से तो यह फोन अच्छा नज़र आ रहा है, लेकिन इस्तेमाल में यह कैसा होगा यह देखना अब मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines