Lava Agni 2 5G Launch Date Price India: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स, लगता है इस बार बाजार में अपनी तगड़ी पकड़ बनाकर ही रहेगी। पिछले कुछ महीनों से एक के बाद एक बजट फ्रेंडली फोन को कंपनी मार्केट में उतार रही है।
10 से 15 हजार रुपये की कीमत से कम वाले फोनों से भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब भी हो रही है। लावा युवा 2 प्रो और लावा ब्लेज 2 के बाद कंपनी अब एक और नया 5जी फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे लेकर लावा मोबाइल्स के प्रेसिडेंट सुनील रैना (Lava President Sunil Raina) ने भी ट्वीट कर इशारा दिया है।
लावा अग्नी 2 5जी की लॉन्चिंग का इशारा!
लावा मोबाइल्स के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल अकाउंट से 21 अप्रैल, शुक्रवार को एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने “🔥🔥Soon” लिखा है। ऐसे में सुन के साथ अग्नी जैसे इमोजी को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि प्रेसिडेंट सुनील आगामी फोन लावा अग्नी 2 को लेकर संकेत दे रहा है।
वहीं, इनके ट्वीट पर भी काफी यूजर्स ने कमेंट किया है और सभी का कहना है कि सुनील ने लावा अग्नी 2 की जल्द लॉन्चिंग का इशारा दिया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने लावा अग्नी 2 की कुछ डिटेल्स लीक हुईं थी। इसके बाद से लोगों की नजर फोन की लेटेस्ट जानकारी पर है। पहले भी फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। वहीं, अब फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ रही है।
Lava Agni 2 5G Launch Date in India
लीक के मुताबिक लावा अग्नी 2 को अप्रैल के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, कुछ लीक्स का दावा है कि फोन मई के शुरुआती सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो लावा अग्नी 2 5जी स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक के बीच की कीमत में आ सकता है।
Lava Agni 2 5G Specs (Leaked)
लावा अग्नी 2 5जी के लीक स्पेसिफिकेशन्स की मानें तो फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें लेटेस्ट Android 13 OS और MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट हो सकता है। फोन का मुख्य रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल और OIS फीचर से लैस हो सकता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000 एमएएच बैटरी हो सकती है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines