Lava Blaze 2 5G: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। घरेलू मोबाइल फोन ब्रांड लावा मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 2 नवंबर को अपने Lava Blaze 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। यह अपकमिंग डिवाइस लावा के ब्लेज सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने ब्लेज सीरीज में Lava Blaze 2 और Lava Blaze 2 Pro स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है।
2 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 2 5G
लावा मोबाइल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर लावा ब्लेज 2 5जी स्मार्टफोन के लॉन्च होने की घोषणा की। एक्स पर एक टीजर जारी करते हुए कंपनी बताया कि मार्केट में 2 नवंबर को ब्लेज 2 5 जी फोन की एंट्री होने वाली है। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि फोन को एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट में जुड़ने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया गया है। लॉन्च इवेंट को 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे YouTube पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। यूजर कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर लॉन्च इवेंट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और इस स्मार्टफोन को जीतने का मौका भी पा सकते हैं। ब्रांड ने लावा ब्लेज 2 5जी को ‘5G का भगवान’ (Lord Of 5G) बताया है।
कंपनी द्वारा मोबाइल फोन के लिए जारी किए गए टीजर से पता चलता है लावा का यह अपकमिंग डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में आएगा। टीजर वीडियो से भी खुलासा होता है कि मोबाइल फोन में AI Camera सपोर्ट के साथ आएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक के माध्यम से लावा ब्लेज 2 5जी के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः लो जी… WhatsApp पर आ गया कमाल का फीचर, बिना नंबर सेव किए चैटिंग का लें मजा
Lava Blaze 2 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, लावा ब्लेज 2 5G में FHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ LCD डिस्प्ले मिलेगा। इस स्मार्टफोन के मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिपसेट द्वारा संचालित होने की संभावना है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। कैमरे के मोर्चे पर लावा के इस अपकमिंग फोन में 50MP का मुख्य कैमरा के साथ अन्य रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें एक सेल्फी कैमरा भी हो सकता है। बैटरी की तो जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये जरूर पता चला है कि फोन की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Lava Blaze 2 5G की भारत में क्या होगी कीमत?
टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया है कि लावा ब्लेज 2 5जी को भारतीय बाजार में 9000-10000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक कीमत का पता लॉन्च के दिन ही चल सकता है।
Realme C53 को देगा टक्कर
अगर लावा ब्लेज 2 5जी मार्केट में 10 हजार रुपये के आसपास की कीमत के साथ दस्तक देता है तो ये रियलमी के सी 53 स्मार्टफोन को टक्कर देगा। रियलम का यह डिवाइस 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ 5000 mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। यह डिवाइस T612 Processor द्वारा संचालित है, जिसे 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेहतर वीडियो अनुभव प्रदान करने के रियलमी सी 53 में 6.74 inch का HD Display देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines