Lava Blaze 1x 5G Launch Date Price in India: भारतीय स्मार्टपोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स पिछले कुछ महीनों से एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ नए स्मार्टफोन को पेश कर रही है। लावा ब्लेज 2 के बाद अब लावा अग्नी 2 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब लावा के एक और नए फोन की जानकारी मिली है।
लावा अग्नी 2 के साथ-साथ अब लावा ब्लेज 1एक्स 5जी का इशारा मिला है। जबकि, 21 अप्रैल 2023 को लावा के प्रेसिडेंट ने आगामी फोन को लेकर एक ट्वीट भी किया है। इसी ट्वीट के जरिए कंपनी दोनों आगामी फोन का इशारा मिल रहा है।
Lava Blaze 1x 5G Launch Date in India
लावा के प्रेसिडेंट सुनील रैना 21 अप्रैल को अपने ट्विटर अकाउंट से “SOON” लिखकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद ढेरों यूजर्स के कमेंट की लाइन लग गई और फिर इन्हीं कमेंट में से एक कमेंट कंपनी के दूसरे आगामी फोन की ओर इशारा करता दिखा।
दरअसल, सुनील रैना के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए अघोषित ब्लेज 1x 5G का पोस्टर शेयर किया है। ऐसे में संभव है कि ये फोन कंपनी के सस्ते 5जी फोन में से एक हो सकता है। हालांकि, फोन के बारे में पोस्ट के अलावा अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर नई जानकारी आ सकती है। वहीं, अब देखना होगा कि फोन को लावा अग्नी 2 से पहले लॉन्च किया जाएगा या बाद में।
लावा अग्नी 2 की बात करें तो लीक के मुताबिक फोन अप्रैल के आखिरी तक लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा कुछ लीक में मई के शुरुआती सप्ताह में फोन लॉन्च की बात की गई है। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक के बीच हो सकती है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines