Lava Agni 4 5G: लावा अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 5G लॉन्च करने वाला है, और यह फोन आते ही चर्चा में छा जाएगा. इसमें iPhone जैसा कस्टमाइजेबल एक्शन बटन, दमदार डिस्प्ले और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं. फोन को दो कलर ऑप्शन – Lunar Mist और Phantom Black में पेश किया जाएगा. कंपनी इसे 20 नवंबर को लॉन्च करेगी.
iPhone जैसा एक्शन बटन
Lava Agni 4 5G में एक स्पेशल कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलेगा. यह बटन शॉर्टकट के रूप में काम करेगा. यूजर्स इसे एक क्लिक से किसी भी ऐप को खोलने या किसी अन्य जरूरी काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
पावरफुल प्रोसेसर
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज का इस्तेमाल होगा. इसके साथ ही इसमें VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी ठंडा रखेगा.
दमदार डिस्प्ले
Lava Agni 4 5G में 6.67-इंच का 1.5K+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर डेप्थ और 446 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करेगा. तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर और ब्राइट दिखाई देगी.
मजबूत और स्टाइलिश बिल्ड
फोन का बैक मैट AG ग्लास से बना है और 1.7 मिमी अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स के साथ एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम दिया गया है. यह IP64 रेटेड है, यानी 1 घंटे तक बारिश में भी टिक सकता है. इसके अलावा इसमें सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है. गीले हाथों से इस्तेमाल के लिए वेट-टच कंट्रोल भी दिया गया है.
शानदार कैमरा
फोन के रियर में पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 50MP OIS प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा. सेल्फी के लिए 50MP AI कैमरा है. दोनों कैमरे 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.
दो खूबसूरत कलर ऑप्शन
Lava Agni 4 5G दो कलर में लॉन्च होगा – Lunar Mist और Phantom Black. ये कलर फोन को प्रीमियम लुक और आकर्षक अपील देंगे.
ये भी पढ़ें- OpenAI ने लॉन्च किया WhatsApp जैसा Group Chats फीचर, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 hr agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines