हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Lava Agni 3 भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा Flagship Smartphone जैसा फील!

Lava Agni 3 Smartphone Launch Price in India: भारत में लावा अग्नि 2 5जी के बाद अब अग्नि 3 फोन लॉन्च हो चुका है जो देखने में जबरदस्त लग रहा है, आइए इसकी कीमत और खासियत जानते हैं।

विज्ञापन
Lava Agni 3

Lava Agni 3 Smartphone Launch Price in India: भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 4 अक्टूबर, शुक्रवार को लावा ने अग्नि 3 फोन को लॉन्च किया है। लावा का नया फोन भले ही मिड रेंज की लिस्ट में शामिल हुआ है लेकिन देखने के मामले में फ्लैगशिप फोन से कम नहीं है। बैक लुक को देखकर आपका भी दिल इस फोन पर आ सकता है, आइए लावा अग्नि 2 की तुलना में अग्नि 3 की कीमत और फीचर्स जानते हैं।

दिल जीत लेगा लावा अग्नि 3 का डिजाइन

देखने में लावा अग्नि 3 अपने पहले मॉडल लावा अग्नि 2 5जी की तुलना में जबरदस्त है। आजकल ट्रेंड में चल रहे फोन डिजाइन के लुक के साथ अग्नि 3 की भारत में एंट्री हुई है। फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और ड्यूल डिस्प्ले के साथ आया मिड रेंज फोन कितना खास हो सकता है, आइए जानते हैं।

Lava Agni 3 Price in India 

भारत में लावा अग्नि 3 को मिड रेंज में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। जबकि, 66W सपोर्ट के साथ आने वाले लावा अग्नि 3 का 8GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये की कीमत के साथ है। टॉप वेरिएंट- 8GB + 256GB की कीमत 24,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें- अब भारत में तैयार हो रहा है iPhone 16 Pro! क्या Apple करेगा कीमत कम?

Agni 3 Sale Date and Availability

बात करें बिक्री की तो 9 अक्टूबर को रात 12 बजे से लावा अग्नि 3 खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन के माध्यम से अग्नि 3 की बिक्री शुरू होगी। इसके दो कलर ऑप्शन्स- हीदर ग्लास और प्रिस्टिन ग्लास हैं।

Lava Agni 3 Specifications

खासियत की बात करें तो लावा अग्नि 3 फोन MediaTek Dimensity 7300X द्वारा संचालित है। ये फोन 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है। डुअल-सिम (नैनो+नैनो) के साथ आने वाला ये फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो लावा अग्नि 3 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी स्क्रीन 1,200×2,652 पिक्सल और 120Hz पर रिफ्रेश के साथ है। फोन के बैक पर भी एक टच स्क्रीन जिसका इस्तेमाल आप कॉल प्राप्त करने और संदेशों का तुरंत जवाब देने के लिए कर सकते हैं। फोन के रियर पैनल पर 1.74-इंच की AMOLED टच स्क्रीन है।

Agni 3 Camera and Battery

स्मार्टफोन में 3 रियर कैमरा- 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो ये फोन 5000 mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें- Reliance Jio: ये हैं 98 और 336 दिनों वाले दो सस्ते रिचार्ज प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें