Lava Agni 3 Review: एक नहीं दो डिस्प्ले... बजट में 'महंगे फोन' वाले फीचर्स, 20 हजार में खरीदना सही?  

Lava Agni 3 Review: अगर आप भी 20 हजार रुपये के बजट में एक दमदार और स्टाइलिस्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिसमें एक नहीं बल्कि दो डिस्प्ले हैं और इसका कैमरा भी शानदार है।

Lava Agni 3 Review

Lava Agni 3 Review: लावा ने हाल ही Lava Agni 3 लॉन्च किया था जिसकी कीमत तो 20,999 रुपये है लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स हैं। यह फोन iPhone जैसे एक्शन बटन, एक सेकेंडरी डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ इस प्राइस पर सबसे खास और सबसे अलग बन जाता है। इस कीमत पर ऐसे फीचर्स अभी किसी और फोन में नहीं हैं। डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर से लैस है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक दमदार फोन बनाता है। आज हम आपको इस फोन का रिव्यू देंगे और बताएंगे कि 20 हजार के बजट में खरीदना सही है या नहीं?

Design और Display

लावा अग्नि 3 का लुक और फील प्रीमियम है। इसका बैक पैनल किनारों से Curved है और ये काफी स्मूथ फील होता है। इसमें मेटैलिक फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। यह थोड़ा भारी फील होता है। हालांकि, अग्नि 3 को सबसे खास इसका सेकेंडरी डिस्प्ले और एक्शन बटन बना रहा है। सेकेंडरी स्क्रीन, जिसे लावा इंस्टा स्क्रीन कहता है, पीछे की तरफ कैमरा सेटअप के ठीक बगल में है। यह आपको बिना फोन उठाए ही अपने नोटिफिकेशन और कॉल मैनेज करने की सुविधा देता है। जब आप रियर कैमरा इस्तेमाल कर रहे होते हैं, तो इंस्टा स्क्रीन व्यूफाइंडर की तरह भी काम करता है ताकि आप अपने प्राइमरी कैमरे का इस्तेमाल सेल्फी के लिए कर सकें।

Lava Agni 3 Review

फोन में iPhone जैसा एक्शन बटन है जो कस्टमाइजेबल है। इससे आप एक सिंगल क्लिक से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, डबल क्लिक से फ्लैशलाइट चालू हो जाती है और लंबे समय तक दबाने से आप साइलेंट और रिंगर मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है। कर्व्ड डिस्प्ले न केवल इसे प्रीमियम लुक देता है बल्कि व्यूइंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है। कर्व्ड डिस्प्ले का मतलब है कम से कम बेजल। यह बहुत ज्यादा रिस्पॉन्सिव है, जिसमें फास्ट रिएक्ट करने वाला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Performance

Lava Agni 3 Review

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट है, जिसे 8GB रैम के साथ पेश किया गया है। फोन को अगर आप अपने प्राइमरी डिवाइस की तरह यूज करना चाहते हैं तो ये काफी अच्छा है हमें इसमें कोई लैग महसूस नहीं हुआ। हमने डिवाइस पर ज्यादा हीटिंग भी नहीं देखी, लेकिन चार्ज करते समय आपको थोड़ा ज्यादा टेंपरेचर देखने को मिल सकता है। फोन Android 14 पर चलता है।

Camera

Lava Agni 3 Review

लावा अग्नि 3 में क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी (OIS), 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा साफ और क्रिस्प तस्वीरें खींचने के लिए एकदम सही है, लेकिन फ्रंट कैमरा बेहतर हो सकता था।

Battery

Lava Agni 3 Review

लावा अग्नि 3 की 5,000mAh की बैटरी आसानी से एक दिन चल जाती है। फोन के 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से बैटरी का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। फोन 60 मिनट से ज्यादा समय में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। रिटेल बॉक्स में चार्जर आता है।

20 हजार के बजट में खरीदना सही है या नहीं?

Lava Agni 3 Review  

लावा अग्नि 3 20,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है लेकिन ICICI Bank Credit Card ऑफर के साथ इसकी कीमत 19,999 रुपये हो जाती है। इस कीमत पर, यह फोन एक पावर-पैक परफॉर्मर है, जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स हैं। इंस्टा स्क्रीन और एक्शन Key यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। डिवाइस में एक खूबसूरत डिजाइन, एक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और एक दमदार प्राइमरी कैमरा भी है, जो इसे 20 हजार के बजट में शानदार फोन बना देता है जिसे आप खरीद सकते हैं।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ