हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चीनी Smartphone कंपनियों को फिर रुलाएगा Lava, ला रहा है दमदार 5G फोन

Lava Agni 3 5G Launch Date and Features: लावा जल्द ही देश में अपना एक और दमदार फोन पेश करने जा रहा है। जिसकी लॉन्च डिटेल्स और कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

Lava Agni 3 5G Launch Date and Features: इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा फिर एक बार चीनी Smartphone कंपनियों को रुलाने के लिए तैयार है। जी हां, इस बार कंपनी Lava Agni 3 5G पेश करने जा रही है जो अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा, इसकी घोषणा हाल ही में की गई है। आगामी 5G फोन के ऑफिशियल टीजर से इसके रियर डिजाइन और कैमरा डिटेल्स का पता चलता है। लावा के आगामी स्मार्टफोन को 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेटअप के साथ दो कलर में टीज किया है। यह डिवाइस Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लावा Agni 3 5G मीडियाटेक के डाइमेंशन 7300 SoC के साथ आ सकता है।

कब होगा लॉन्च?

Lava Agni 3 5G का लॉन्च भारत में 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे IST पर होगा। लॉन्च इवेंट को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो में फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। इसमें रियर पैनल के ऊपरी बाएं कोने में एक स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है।

मिलेगी सेकेंडरी डिस्प्ले?

टीजर पोस्ट में Lava Agni 3 5G के कैमरा आइलैंड पर ’50MP OIS’ लिखा हुआ है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के सपोर्ट के साथ प्राइमरी सेंसर को दिखता है। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होने की बात कही गई है। इसमें रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर पर चल सकता है।

Lava Agni 2 5G से कैसे होगा अलग?

Lava Agni 3 5G में लावा अग्नि 2 5G की तुलना में बड़े अपग्रेड होने की संभावना है, जिसे पिछले साल मई में 8GB रैम 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे विरिडियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लावा अग्नि 2 5G में 6.78-इंच का फुल-एचडी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC पर चलता है, जिसमें 6GB तक रैम है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा और 66W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी मिलती है।

ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus Nord CE4 की गिरी कीमत, 1599 रुपये के बड्स भी मिलेंगे फ्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें