Lava Agni 2 5G Sale Date: आखिरकार लावा मोबाइल्स ने अपना नया 5जी स्मार्टफोन भारत में पेश कर ही दिया है। कंपनी ने 16 अप्रैल को भारत का पहला MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर वाला फोन पेश कर दिया है। लावा अग्नी 2 5जी को एक बजट फ्रेंडली सेगमेंट के तहत पेश किया गया है जिसमें कई शानदार फीचर्स हैं।
लावा अग्नी 2 5जी की बिक्री 24 मई 2023 से भारत में शुरू हो जाएगी। इस दौरान फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका है। आइए अग्नी 2 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Agni 2 5G Sale and Offers
लावा अग्नी 2 5जी को अमेजन के जरिए बेचा जाएगा। यहां पर 24 मई 2023 को सुबह 10 बजे से बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके अलावा फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध किया जाएगा।
इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को 21,999 रुपये पेश किया गया है, जो सले के दौरान 2 हजार रुपये की छूट के साथ मिलेगा। ऐसे में लावा अग्नी 2 5जी की कीमत 19,999 रुपये पड़ेगी। बता दें कि एक्सचेंज और बैंक ऑफर से इसकी कीमत और कम हो सकती है।
Lava Agni 2 5G Specifications
25 हजार से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च हुआ लावा अग्नी 2 5जी सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ है। इस फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ सपोर्ट का 6.78 इंच वाला फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
ये फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13.0 पर चलेगा। दावा है कि आगामी अपडेट्स में फोन एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 के साथ अपडेट किया जाएगा। कंपनी ने फोन के साथ 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।
फोन में 50 मेगापिक्सल के साथ चार रियर कैमरा दिया गया है। 16 जीबी तक वर्चुअल रैम वाले इस फोन में 4700 एमएएच की बैटरी है। इसे 66W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
26 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
5 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines