Lava Agni 2 5G Smartphone Sale Date: लावा मोबाइल्स का अब तक सबसे जबरदस्त स्मार्टफोन अग्नी 2 5जी फिर से खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है। लावा अग्नी को लॉन्च हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं और इसे लेकर ग्राहकों का क्रेज अभी भी देखने को मिल रहा है।
कंपनी की ओर से अमेजन पर लावा अग्नी 2 5जी को खरीदने के लिए कई बार उपलब्ध किया गया है, लेकिन सेल शुरू होते ही स्टॉक आउट हो गया है। अगर आप भी लावा अग्नी 2 5जी को खरीदना चाहते हैं और हर बार खरीद नहीं पाए हैं तो अब आपके पास इसे खरीदने का एक अच्छा मौका है।
जी हां, लावा की ओर से फिर से लावा अग्नी 2 5जी की बिक्री शुरू की जा रही है। आइए जानते हैं कि भारत में लावा अग्नी 2 5जी कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Lava Agni 2 5G Sale Date in India
अपनी अधिक बिक्री होने के कारण लावा अग्नी 2 5जी बेस्ट सेलर लिस्ट में शामिल हो चुका है। लावा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लावा अग्नी 2 5जी की बिक्री की घोषणा की है। भारतीय बाजार में फिर से लावा अग्नी 2 5जी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर 15 जुलाई को अग्नी 2 5जी की सेल शुरू होगी।
Lava Agni 2 5G Price
भारत में लावा अग्नी 2 5जी का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज उपलब्ध है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है। अमेजन पर फोन को ऑफर्स के साथ पेश किया जा सकता है जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
Lava Agni 2 5G Specifications
भारत का पहला MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ लावा अग्नी 2 5जी आता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है।
ये फोन 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 बड़े एंड्राइड अपग्रेड्स के वादे के साथ आता है। इसमें 4700 mAh की बैटरी है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इस चार्जर से फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 15 मिनट से भी कम समय लगता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हैं। इस फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines