Lava Agni 2 5G Launch Date Price in India: लावा मोबाइल्स अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में पिछले कुछ महीनों से विस्तार करने में जुटा हुआ है। हाल ही में कंपनी ने कई किफायती और बजट फ्रेंडली फोन को भारत में लॉन्च किया है।
वहीं, अब कंपनी अपना एक और शानदार फोन लाने की तैयारी में है। देश में कंपनी का एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लावा अग्नी 2 भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि, इससे पहले फोन की कुछ जानकारी और कीमत भी लीक हो गई है। आइए लावा अग्नी 2 5जी की कीमत और अन्य जानकारी जानते हैं।
Lava Agni 2 5G की कीमत लीक
एक प्रसिद्ध टिपस्टर ने भारतीय बाजार के लिए लावा अग्नि 2 की कीमतों को लीक कर दिया है। टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनग्रैब के मताबिक लावा अग्नि 2 को 20 हजार रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। लीक की पुष्टी होने पर ये एक बजट फ्रेंडली फोन लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
Lava Agni 2 का डिजाइन लीक
फोन की पहले इमेज भी लीक हो चुकी है जो देखने में एक पावरफुल फोन लग रहा है। मिड रेंज में आने वाला ये फोन एक शक्तिशाली प्रोसेसर और शानदार डिजाइन के साथ होगा। आगामी फोन के बैक पैनल की एक इमेज से पता चलता है कि इसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के साथ एक कर्व्ड बैक होगा।
लावा अग्नी 2 5जी का स्पेसिफिकेशन लीक
Lava Agni 2 5G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। MediaTek Dimensity 7050 चिप द्वारा संचालित होने की पुष्टि की गई है, जिसे Dimensity 1080 का एक रिफ्रेश एडिशन कहा जाता है। ये चिप Realme 10 सीरीज और Redmi Note 12 Pro पर भी पाई गई थी।
फोन में 50MP का मुख्य कैमरा 1/1.55” सेंसर के साथ 1.0 µm पिक्सल, f/1.88 अपर्चर और दो और अज्ञात कैमरे होंगे। ये 5,000 एमएएच बैटरी के साथ होगा जिसमें 44W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हैंडसेट पर डायमेंशन 7050 चिप में 2 x 2.6GHz Cortex-A78 कोर और 4 x 2.0GHz Cortex-A55 कोर वाले ऑक्टा-कोर CPU मिलने की पुष्टि हुई है। माली G68 MC4 GPU और AI प्रोसेसिंग यूनिट है।
संबंधित खबरें
iPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 hr agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
18 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
23 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines