Lava Agni 2 5G Sold Out: लावा मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह भारत में अग्नी 2 5जी को लॉन्च किया था। पहली नजर में पसंद आ जाने वाला लावा अग्नी 2 5जी एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। इस मेड इन इंडिया फोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई।
दरअसल, 24 मई को सुबह 10 बजे लावा अग्नी 2 5जी की बिक्री अमेजन पर शुरू की गई। हालांकि, सेल शुरू होने के तुरंत बाद फोन आउट ऑफ स्टोक हो गया है।
Lava Agni 2 5G Out of Stock in Amazon India
जी हां, अमेजन के जरिए बेचा जा रहा लावा अग्नी 2 सेल होने के करीब 2 मिनट बाद सॉल्ड आउट हो गया। इसका कारण कंपनी द्वारा यूनीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ जोरदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अब देखना होगा कि कब तक लावा का अग्नी 2 5जी बिक्री के लिए फिर से उपलब्ध होगा।
बात करें अगर कीमत और फीचर्स की तो लावा अग्नी 2 5जी प्रो को भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, 19,999 रुपये में फोन को खरीदने का मौका है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर या अन्य ऑफर्स से भी फोन की कीमत पर छूट पाई जा सकती है। ये फोन ग्लास विरिडियन कलर में आता है।
Lava Agni 2 Specifications and Features
लावा अग्नी 2 5जी में 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉयड 13.0 पर काम करता है। आगामी दिनों में इसमें एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 का अपडेट देने का भी कंपनी ने दावा किया है।
ये फोन लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। इस फोन में 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बैटरी वाला ये फोन 4700 एमएएच बैटरी के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ चार रियर कैमरा सेटअप है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines