Lava Agni 2 5G Review: भारतीय कंपनी लावा मोबाइल्स ने अब तक अपना सबसे तगड़ा फोन अग्नी 2 5जी लॉन्च किया है। सिर्फ 22 हजार रुपये की कीमत में लावा अग्नी 2 कई शानदार फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले समेत तेज प्रोसेसर के साथ आता है। इस सेगमेंट में ये अब तक का सबसे बेस्ट फोन माना जा रहा है।
मई में लॉन्च हुआ लावा अग्नी 2 5जी 21,999 रुपये के सेगमेंट में सबसे अच्छे स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमियम लुक के लिए चर्चाओं में है। हालांकि, स्पेक्स और लुक से ही सिर्फ फैसला नहीं लिया जा सकता कि फोन अच्छा परफॉर्म करेगा। इसलिए हमने खुद लावा अग्नि को हर तरह से इस्तेमाल करने की कोशिश की और आज आपके लिए इसका रिव्यू (Lava Agni 2 5G Review in Hindi) लेकर आए हैं, आइए जानते हैं कि हमारे हिसाब से लावा अग्नी 2 5जी कैसा रहा?
Lava Agni 2 5G Design
लावा अग्नी 2 5जी को 25 हजार रुपये से कम कीमत के सेगमेंट में लाया गया है, जो इस रेंज में आने वाले बेस्ट लुकिंग फोन में से एक है। हाथ में लेकर आपको एक दम प्रीमियम फीलिंग्स मिल सकती है। ये फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ है। फोन का बैक कैमरा बड़े मॉड्यूल के साथ आता है। एक हैंडी लुक में ये फोन काफी अच्छा लग सकता है।
Lava Agni 2 5G Display
लावा अग्नी 2 5जी का डिस्प्ले रियर ग्लास का है। इसकी स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट का निशान आसानी से नहीं आता है। इसका इस्तेमाल बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के किया जा सकता है, इस पर स्क्रैच का निशान आसानी से नहीं पड़ता है। हालांकि, स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल आप अपनी इस्तेमाल करने के तरीके को ध्यान में रखकर कर सकते हैं। फोन के साथ किसी तरह का कोई स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं मिलता है।
Lava Agni 2 5G Camera
बात करें कैमरे की तो इसका रियर कैमरा काफी ज्यादा अच्छी उम्मीदों के साथ नहीं है। आप अगर चाहेंगे कि दूर से ये फोकस लेकर एक अच्छी तस्वीर क्लिक करें, तो शायद इसमें थोड़ी सी निराशा होथ लग सकती है। हद से ज्यादा जूम करने पर पिक्चर ब्लर आ सकती है। इस रेंज में ये कोई खराब कैमरे वाला फोन नहीं है, लेकिन ये कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन भी नहीं है।
इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हैं, जिससे एक ठीक तस्वीर क्लिक की जा सकती है। इसका प्राइमरी कैमरा दिन और रात दोनों मोड में एक अच्छी लाइटिंग कंडीशंस में अच्छे फोटोज ले सकता है।
इसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल के साथ आता है। इससे सेल्फी लेने पर फोटो में क्लैरिटी और डिटेलिंग की थोड़ी कमी मिल सकती है।
Lava Agni 2 5G Battery
बैटरी की बात करें तो इसका इस्तेमाल मॉडरेड करने पर पूरे दिन चल सकती है। इस फोन में 4700 mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का चार्जर है। 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में फोन 15 मिनट से भी कम समय लेता है। ये एक डिसेंट बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन है।
Lava Agni 2 5G Processor
लावा अग्नि 2 5जी इस रेंज में अपने परफॉर्मेंश के लिए बेस्ट है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 SoC प्रोसेसर है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इससे ज्यादा स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। इस फोन में एवरेज गेमिंग के अलावा मल्टीटास्किंग की जा सकती है।
Lava Agni 2 5G Software
अग्नि 2 में क्लीन स्टॉक एंड्राइड अनुभव के साथ आता है। इसमें एड्स या ब्लॉटवेयर नहीं मिलते जो शानदार सॉफ्टवेयर अनुभव देता है। फोन को 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के अलावा 2 बड़े एंड्राइड अपग्रेड्स के वादे के साथ लाया गया है। ऐसे में आने वाले समय में ये डिवाइस अपडेट के साथ रहेगा।
हमारा फैसला
अगर आपका बजट 25 हजार रुपये से कम है तो ये एक पैसा वसूल डिवाइस है। 21,999 रुपये की कीमत में ये फोन परफॉरमेंस से लेकर लुक्स के मामले में हमें बेस्ट लगा। मिड रेंज में ये फोन आपको एक प्रीमियम फील देगा। जबकि, इस्तेमाल करने में भी आपको काफी स्मूथ और प्रीमियम फीलिंग्स मिलेंगी। आप इसे सिर्फ 10 से 15 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इस रेंज में ये हमें एक अच्छी बैटरी वाला फोन लगा है। आप इस रेंज में लावा अग्नी 2 5जी को अपने ऑप्शन में रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines