Lava Agni 2 5G Launch Price in India: भारत का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर वाला लावा अग्नी 2 5जी लॉन्च हो गया है, जिसे एक बजट फ्रेंडली सेगमेंट के तहत पेश किया गया है। फोन को कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने साल 2021 में लॉन्च हुए लावा अग्नी से कई गुणा ज्यादा फीचर्स के साथ अपना लावा अग्नी 2 5जी फोन लॉन्च किया है। आइए लावा अग्नी 2 5जी की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
Lava Agni 2 5G की कीमत और सेल डेट
लावा अग्नी 2 5जी को 25 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज पेश किया गया है जिसकी लॉन्च कीमत 21,999 रुपये है। हालांकि, ऑफर्स के जरिए फोन को 2000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा।
लावा अग्नी 2 5जी को अमेजन के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 24 मई को सुबह 10 बजे से अमेजन पर लावा अग्नी 2 की सेल शुरू हो जाएगी। जबकि, लावा मोबाइल्स की आधिकारिक साइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन
लावा अग्नी 2 5जी को 25 हजार से कम के सेगमेंट में पेश किया गया है, जोकि अपने सेगमेंट सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ सपोर्ट के साथ है। लॉन्च के साथ ही ये भारत में पहला फोन हो गया है जिसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है।
फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में चार रियर कैमरा सपोर्ट है, जिसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 66W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700 एमएएच की बैटरी है।
बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉयड 13.0 पर काम करेगा। जबकि, कंपनी का दावा है कि आने वाले समय में इसे एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 के साथ अपडेट कर दिया जाएगा। ये 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines