Lava Agni 2 5G Sale in Amazon India: भारत में लावा मोबाइल्स का हाल ही में लॉन्च हुआ बजट फ्रेंडली फोन आज यानी 24 मई 2023 को बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर वाला लावा अग्नी 2 5जी खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आइए लावा अग्नी 2 5जी की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
Lava Agni 2 5G की भारत में बिक्री शुरू
लावा अग्नी 2 5जी को का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज भारत में लॉन्च किया गया है। अमेजन के माध्यम से आज यानी 24 मई को सुबह 10 बजे से लावा अग्नी 2 5जी को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है लेकिन बिक्री के दौरान फोन 2 हजार रुपये की छूट के बाद 19,999 रुपये में मिल रहा है। अमेजन के अलावा आप लावा मोबाइल्स की आधिकारिक साइट से फोन को खरीद सकते हैं।
Lava Agni 2 के स्पेसिफिकेशन
बात करें अगर लावा अग्नी 2 5जी की खासियत की तो ये फोन 20 हजार के अंदर शानदार लुक और फीचर्स के साथ है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः Tecno Camon 20 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, इन फीचर्स के साथ होगी तीन फोन की एंट्री!
लावा अग्नी 2 5जी, भारत का पहला फोन है जिसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन में 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। ये फोन बॉक्स के बाहर एंड्रॉयड 13.0 पर चलता है। दावा है कि आने वाले दिनों में फोन एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 के अपडेट के साथ मिलेगा।
कैमरे के मामले में ये फोन एक बेहतरीन और किफायती फोन है। इसमें चार रियर कैमरा मिलता है। साथ में फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन का मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसमें 4700 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
15 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines