Lava Agni 2 5G Launch Date in India: लगता है भारतीय बाजार में मोबाइल ब्रांड लावा फिर से पकड़ बनाने की कोशिश में है। हाल ही में कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन लावा युवा 2 प्रो (Lava Yuva 2 Pro) मार्केट में लॉन्च किया है, जिसके बाद आप खबर है कि कंपनी अपनी ‘अग्नि’ सीरीज में भी विस्तार करने के लिए तैयार है।
लीक डिटेल्स से पता चला है कि लावा मोबाइल अपना नया लावा अग्नी 2 5जी (Lava Agni 2 5G) फोन लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डिटेल्स लीक्ड हो रही हैं। इनमें फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।
और पढ़िए –Primebook 4G Laptop इस दिन होगा लॉन्च! पहले ही आ गई सारी डिटेल्स
टिप्सटर ने लीक की डिटेल्स
टिप्सटर पारस गुगलानी ने लावा के आगामी फोन (Lava upcoming Smartphone) को लेकर अपने ट्विटर पर डिटेल्स साझा की है। उनके अनुसार बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लावा का अपकमिंग फोन लिस्टेड है, जोकि LXX504 मॉडल नंबर के साथ है।
Lava Agni 2 5G Specifications (Leaked)
लीक में लावा अग्नी 2 5जी की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी लीक्ड हुए हैं। लीक की मानें तो फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। ये फोन MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 8 जीबी रैम मिल सकता है। ये फोन लेटेस्ट Android 13 OS के साथ आ सकता है।
Lava Agni 2 5G Camera & Battery (Leaked)
लावा अग्नी 2 5जी की बैटरी और कैमरे की जानकारी भी लीक हुई है। बताया जा रहा है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है, जो OIS फीचर से लैस होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।
और पढ़िए –Bluesky से Twitter को मिलेगी कड़ी टक्कर! जैक डोर्सी ने पेश किया नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
Lava Agni 2 5G Price (Leaked)
लावा अग्नी 2 5जी की कीमत की अगर बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। लावा अपना अग्नी 2 5जी स्मार्टफोन को 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च कर सकता है। संभावना है फोन को मार्च के अंत तक या अप्रैल के मध्यम तक लॉन्च किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines