Lava Agni 2 5G Launch Date Confirmed: लावा मोबाइल्स भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाने की पूरी कोशिश में है। पिछले कुछ महीनों से कई किफायती फोनों को बाजार में पेश कर चुका है, जिन्हें लोगों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्च हुए ये फोन 8 हजार से 15 हजार रुपये (Mobile Phone under 8000 to 15000) के बीच रहे। जबकि, लावा का आगामी स्मार्टफोन 20 हजार के अंदर पेश होने के लिए तैयार है।
साल 2021 नंवबर में लॉन्च हुआ लावा अग्नी 5जी का उत्तराधिकारी लावा अग्नी 2 5जी लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है कि लावा अग्नी 2 5जी को 16 अप्रैल, मंगलवार को भारत में पेश किया जाएगा। फोन को आधिकारिक तौर पर कर्व्ड डिस्प्ले के साथ टीज किया गया है और मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 SoC द्वारा संचालित होने की पुष्टि की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Agni 2 5G की लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है कि लावा अग्नी 2 5जी को भारत में 16 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट्स से फोन को पेश किया जाएगा। इसके अलावा 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर भी लावा अग्नी 2 5जी लॉन्च हो जाएगा।
कीमत की बात करें तो लीक में सामने आ चुका है कि फोन 20 हजार रुपये तक में लॉन्च हो सकता है। कलर ऑप्शन में ऑफिशियल टीजर में फोन शाइनी ब्लू-ग्रीन शेड में देखा गया है। इसके अलावा दूसरे कलर भी पेश हो सकते हैं, जिनमें वाइट और ब्लैक के होने की संभावना है।
Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
लावा अग्नी 2 5जी में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 एसओसी, एक रीब्रांडेड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ होगा। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13 से चलेगा।
पहले लीक हुई लाइव इमेज से पता चलता है कि रियर क्वाड कैमरा यूनिट एक बड़े गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में बैक पैनल के टॉप की ओर स्थित है। एलईडी फ्लैश सहित सभी चार कैमरे इस मॉड्यूल में रखे जाने की उम्मीद है। प्राइमरी रियर कैमरा में 50-मेगापिक्सल सेंसर के इस्तेमाल की उम्मीद है। फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्सल का सेंसर होने की बात कही गई है।
Lava Agni 5G Specifications
नवंबर, 2021 में लॉन्च हुआ लावा अग्नी 5जी सिंगल वेरिएंट के साथ आता है। इसके 8GB RAM + 128GB की कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 64MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 चिपसेट द्वारा संचालित है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines