Laptop Under 40000 in India: आज के इस आधुनिक युग में लैपटॉप स्टूडेंट और वर्किंग प्रोफेशनल्स की डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है। चाहे वह कंटेंट क्रिएटर हो, मीडिया कन्सम्प्शन हो या कोई प्रोफेशनल काम हो, एक अच्छा लैपटॉप आपके लिए इन सभी कामों को संभालने में काफी मदद कर सकता है। हालांकि, इतने सारे ऑप्शन होने के बाद बेस्ट प्राइस पर बेहतर परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप ढूंढ़ना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है लेकिन चिंता न करें आज हम आपके लिए 40 हजार के बजट में आने वाले 3 बेस्ट लैपटॉप लेकर आए हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं…
ASUS Vivobook Go 15
ASUS का नया 7th GEN AMD Ryzen 5 7520U CPU के साथ आने वाला ये लैपटॉप स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स दोनों के लिए एक बेस्ट लैपटॉप है। इसका वजन महज 1.63 किलोग्राम है और यह लैपटॉप विंडोज 11 के साथ 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। लैपटॉप में FHD LED पैनल है जिसमें 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह लैपटॉप फ्लिपकार्ट पर एमएस ऑफिस के साथ भी आता है। लैपटॉप को आप आसुस की वेबसाइट से 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 4 को इस तरह खरीदें सस्ते में
Lenovo Thinkbook 15 G5
अगर आप थोड़ा ज्यादा पावरफुल लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो Lenovo का ये लैपटॉप बेस्ट है जिसमें आपको Amd ryzen 5 7530 सीपीयू मिलता है। लेनोवो थिंकबुक काफी हल्का है जो इसे केरी करना काफी आसान बना देता है। लैपटॉप 15.6-इंच फॉर्म फैक्टर में उपलब्ध है। साथ ही इसमें आपको FHD पैनल, 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है।
यह डॉल्बी ऑडियो और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी ऑफर करता है। इस लैपटॉप का प्राइस अभी 39,990 रुपये है लेकिन आप एक्सचेंज ऑफर के साथ लैपटॉप पर 28,000 रुपये तक एक्स्ट्रा बचा सकते हैं।
Infinix Intel Core i7 10th Gen
इंफीनिक्स का ये लैपटॉप Intel कोर i7 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें आपको 8 GB RAM 512 GB SSD और Windows 11 Home का सपोर्ट मिलता है। साथ ही लैपटॉप में आपको 128 MB ग्राफ़िक्स भी मिलता है। लैपटॉप को अभी आप 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 hr agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines