Laptops Under 16K: दिवाली धमाका! 16000 रुपये से कम कीमत में आपके हो सकते हैं ये लैपटॉप

Laptops Under 16K: अगर आप सस्ता लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, जो हम आपके लिए दो ऐसे ऑप्शन लेकर आए है,जो आपकी जरूरतों को पूरा करने के साथ आपके बजट में भी आते हैं।

laptop

laptop

विज्ञापन

Laptops Under 16K: टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ ही मार्केट में गैजेट, स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए बहुत से ऑप्शन मिलते हैं। ऐसे में कंपनियां अपने कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए नए ऑप्शन लाते हैं। हम पहले ही कई सस्ते फोन, टीवी के बारे में बात कर चुके हैं। इस बार हम आपके लिए कुछ लैपटॉप के ऑप्शन मिलते हैं। हम यहां ऐसे दो लैपटॉप के बारे में बात करेंगे , जिसमें बेहतरीन लुक , डिजाइन के साथ कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं।

इस लिस्ट में रिलायंस का Jio Book 11 और Primebook S 4G लैपटॉप है, जो खासकर स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आप इन डिवाइस को अमेजन पर सस्ती कीमतों में खरीद सकते हैं। आइये इन दोनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Prime Book 4G

प्राइमबुक एक 4G लैपटॉप है, जिसे अमेजन पर 15,240 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
इसमें आपको दो ऑप्शन- 64GB और 128GB मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
ये एक Android 4G लैपटॉप,जिसमें Mediatek 8788 (JioOS) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।
इसके अलावा डिवाइस में 4GB रैम की भी सुविधा है।
कंपनी ने इस डिवाइस में 4G सिम स्लॉट के साथ स्लिम और स्लीक डिजाइन मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें  11.6 इंच का डिस्प्ले है, जो इस बजट रेंज में एक अच्छा ऑप्शन है।
इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें टाइप C, USB, HDMI और  माइक्रोएसडी की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

JioBook 11

रिलायंस अपने किफायती प्रोडक्ट के लिए हमेशा से जाना जाता है। ऐसे में रिलायंस अपने कस्टमर्स के लिए एक किफायती लैपटॉप का ऑप्शन लाया है।
हम JioBook 11 की बात कर रहे हैं, जिसकी कीमत अमेजन पर 12890 रुपये है।
इस डिवाइस में 4G LTE और डुअल बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5.0 GHz) के साथ ऑलवेज ऑन इंटरनेट की सुविधा है।
इसमें मीडियाटेक MT 8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है,जिसे 4GB LPDDR4 RAM, स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
ये डिवाइस मल्टी-टास्किंग के लिए जाना जाता है, जो हल्का होने के साथ-साथ बहुत कॉम्पैक्ट भी है, जिससे इसको मैनेज करना आसान हो जाता है।
इस में आपको इन्फिनिटी कीबोर्ड और बड़ा टचपैड मिलता है। JioBook 11 में 8.0 घंटे की बैटरी लाइफ है।
इस डिवाइस में 11.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ