Laptop Tips and Tricks: कोविड के बाद से वर्क फ्रॉर्म होम का चलन काफी बढ़ चुका है। ज्यादातर कंपनियां अभी भी अपने कर्मचारियों से घर बैठे काम करवाना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोगों के लिए लैपटॉप बेहद जरूरी हो गया है। ऑफिशियल काम के अलावा लैपटॉप का इस्तेमाल पढ़ाई, मनोरंज समेत कई अन्य कामों के लिए किया जाता है। लैपटॉप की जरूरत बढ़ने के साथ ही इसकी स्पीड में कमी (Laptop Speed Increasing Tips) भी आने लगती है। कई बार तो लैपटॉप की स्पीड में इतनी ज्यादा कमी आ जाती है कि काम करने में भी बहुत समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको उस समस्या से परेशान होने की बजाए तुरंत स्पीड को बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स को अपना लेना चाहिए।
जी हां, अगर आपका लैपटॉप स्लो है तो इसकी स्पीड को बढ़ाने (How to Increase Laptop Speed) के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस तरह से आपका पुराना लैपटॉप पहले जैसे नए की तरह काम करने लग सकता है। आइए आपको लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताते हैं।
लैपटॉप का वायरस करें स्कैन
स्लो लैपटॉप होने का कारण अधिक जंक फाइल्स और वायरस होना हो सकता है। इसलिए आपको अपने लैपटॉप में एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर रखना चाहिए, जिससे आप समय-समय पर लैपटॉप का वायरस स्कैन कर सकते हैं। इसके जरिए स्लो लैपटॉप की स्पीड तेज हो सकता है।
ये भी पढ़ें- OnePlus Independence Day Sale: सस्ते में यहां मिल रहे हैं वनप्लस के कई धांसू स्मार्टफोन, जल्दी जानें ऑफर्स
अपडेट करें
लैपटॉप को समय-समय पर अपडेट कर लेना जरूरी है। इसलिए ड्राइवर्स ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ़्टवेयर को अपडेट जरूर करते रहें। इससे आपके लैपटॉप की स्पीड बढ़ेगी। साथ ही सिस्टम की सेफ्टी भी बनी रहेगी।
गैर जरूरी टैब्स को बंद करें
लैपटॉप का इस्तेमाल करने के दौरान इस बात का ध्यान दें कि कई सारे टैब्स ओपन ना हों। अक्सल कुछ लोग एक साथ कई सारे प्रोग्राम्स या क्रोम पर टैब्स ओपन कर लेते हैं जिससे स्पीड कम हो जाती है और वो स्लो चलने लगता है।
अनचाहे फाइल्स हटाएं
लैपटॉप में कई सारी फाइल और डेटा के होने से स्पीड में कमी आ सकती है। इससे डिवाइस बहुत स्लो काम करने लगता है। इसलिए आपको अपने लैपटॉप बिना जरूरत वाली फाइलों को हटा देना चाहिए। समय-समय पर अपने लैपटॉप को क्लीन जरूर करें।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines