Laptop Tips and Tricks: क्या आप जानते हैं हम में से बहुत से लोग हर हफ्ते करीब 2 घंटे स्लो कंप्यूटर की वजह से खराब कर देते हैं और इसके ठीक होने का इंतज़ार करते हैं। इस बात का खुलासा हैरिस इंटरएक्टिव, इंक की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसका मतलब यह है कि रोजाना हम दिन में 16 मिनट लैपटॉप या PC हैंग होने की वजह से खराब कर देते हैं। क्या आपके साथ भी रोज ऐसा कुछ हो रहा है? लैपटॉप बार बार हैंग हो जाता है? कभी कभी तो स्क्रीन भी ब्लैक हो जाती है तो आज हम आपके लिए दो जबरदस्त ट्रिक्स लेकर आये हैं जिससे आप इस प्रॉब्लम को फिक्स कर सकते हैं।
Short Cut Command
लैपटॉप हैंग होने की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए आप एक Short Cut कमांड का भी यूज कर सकते हैं। हमने भी इस कमांड को अपने सिस्टम पर रन किया जिसके बाद हमें Performance में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। अब जानते हैं इस कमांड के बारे में, अपने लैपटॉप पर विंडोज, कंट्रोल, शिफ्ट और B बटन को एक साथ प्रेस करें। इससे कुछ सेकंड के लिए आपकी स्क्रीन ब्लैक हो जाएगी। घबराएं नहीं इससे लैपटॉप को कोई नुकसान नहीं होगा।
इस वीडियो से भी जानें कुछ यूजफुल टिप्स
https://youtube.com/shorts/Sph2pMB29Us?si=FSzyfzX486RPudRJ
टास्क मैनेजर
इसके अलावा आप टास्क मैनेजर का यूज करके भी लैपटॉप पर ब्लैक स्क्रीन प्रॉब्लम को फिक्स कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ बॉटम बार में राइट क्लिक करना है और यहां से टास्क मैनेजर को सेलेक्ट करें। इसके बाद मोर ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करते ही आपको सभी रनिंग ऐप्स दिखाई देंगे। अब इस बात की जांच करें कि कौन-सा ऐप ज्यादा रिसोर्स यूज कर रहा है। अगर कोई ऐसा ऐप दिखाई दे जिसका आप यूज नहीं कर रहे और वो रिसोर्स यूज कर रहा है तो तुरंत उसे ऑफ कर दें। इससे भी आपकी प्रॉब्लम काफी हद तक सॉल्व हो जाएगी।
ये ऑप्शन भी करें ट्राई
अगर आपकी अभी भी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हुई है, तो आपको RAM एक्सटेंड करने के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि आजकल हम एक साथ कई ऍप्लिकेशन्स का यूज करने लगे हैं जिसके कारण Random Access Memory कम रह जाती है। वहीं जब भी आप एक नया लैपटॉप लेने का प्लान करें तब भी कम से कम 8 GB RAM ऑप्शन के साथ ही जाएं।
इस वीडियो से भी जानें 5 Tricks to increase Laptop Productivity
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
11 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines