Laptop Speed Boost Tips: Covid के बाद से वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। बहुत सी कंपनियां अभी भी अपने कर्मचारियों से घर बैठे काम करवा रही हैं। जिसके बाद से कई लोगों के लिए लैपटॉप एक बेहद जरूरी डिवाइस बन गया है। ऑफिशियल वर्क के अलावा लैपटॉप का यूज पढ़ाई, मनोरंज समेत कई अन्य कार्यों में भी किया जाता है। लैपटॉप की जरूरत बढ़ने के साथ ही इसकी स्पीड में समय के साथ कमी आने लगती है।
कई बार तो लैपटॉप की स्पीड कछुए से भी स्लो हो जाती है। इस कारण काम करने में भी बहुत समस्या आने लगती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट Laptop Speed Boost टिप्स लेकर आये हैं। जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका पुराना लैपटॉप सुपरफास्ट हो जाएगा। आइए लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने का तरीका जानते हैं।
इस वीडियो से भी जानें Laptop Speed Boost Tips
स्टार्टअप टास्कस को करें कम
जब आप अपना लैपटॉप ऑन करते हैं तो कई प्रोग्राम अपने आप स्टार्ट हो जाते हैं। इससे न केवल डिवाइस का यूज करने से पहले का टाइम बढ़ जाता है, बल्कि बैकग्राउंड में इतने सारे प्रोग्राम चलने से सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) का भी काफी असर पड़ता है। जिसके कारण आपके कंप्यूटर का स्टार्टअप टाइम स्लो हो सकता है। इसके साथ ही अन्य एप्लिकेशन को लॉन्च करना भी कठिन हो जाता है। इसलिए जो भी जरूरी न हो उन सभी ऐप्स और प्रोग्राम को स्टार्टअप टास्क से एंड कर दें। इससे आपके लैपटॉप की स्पीड काफी बूस्ट हो जाएगी।
अनयूज्ड ऐप्स करें अनइंस्टाल
समय के साथ, हम अपने लैपटॉप पर कई प्रोग्राम और ऐप्स डाउनलोड करते हैं, लेकिन हम रेगुलर उनमें से केवल कुछ का ही यूज कर पाते हैं। इसके अलावा, आपके कंप्यूटर में संभवतः पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स आए होंगे जिन्हें आप कभी नहीं ओपन करते। लैपटॉप को फ़ास्ट करने के लिए आपको इन सभी ऐप्स को अनइंस्टाल कर देना चाहिए। मेमोरी जितनी खाली रहेगी, इससे आपके लैपटॉप की स्पीड उतनी ही बूस्ट होगी।
इस वीडियो से भी जानें Laptop Speed Boost Tips
https://www.youtube.com/shorts/PMktx7huJdY
डिस्क क्लीनअप का करें यूज
डिस्क क्लीनअप यूटिलिटी एक विंडोज टूल है जो आपके कंप्यूटर से अननेसेसरी प्रोग्राम्स और फाइलों का कैलकुलेशन करता है और उन्हें हटा देता है। यह आपके कंप्यूटर से उन गलत फाइलों को साफ करने का एक शानदार तरीका है जिनके एक्सिस्टेंस के बारे में आप नहीं जानते होंगे। ऐसा करने से आपका लैपटॉप तेजी से काम करेगा।
OS फिर से रीइंस्टॉल करें
विंडोज आपके कंप्यूटर की सभी फाइलें खोए बिना ऑपरेटिंग सिस्टम को रीइंस्टॉल करने का भी ऑप्शन देता है। विंडोज को रीइंस्टॉल करना आपके कंप्यूटर पर रीसेट बटन दबाने जैसा है। ओएस को हटाने और रीइंस्टॉल करने से, केवल आपकी आवश्यक फाइलें ही रहेंगी।
इस वीडियो से भी जानें Laptop Speed Boost Tips
https://www.youtube.com/shorts/2WoQrcTMrfw
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 hr agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
18 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
22 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines