Laptop Deals in Flipkart India: क्या आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं लेकिन जेब है कि इज्जात नहीं दे रही है? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 2000 रुपये में नया लैपटॉप खरीद सकते हैं। आज के समय में जहां दो हजार रुपये में कोई स्मार्टफोन नहीं आ सकता है लेकिन एक डील (Best Laptop Deal) के जरिए इतनी कम कीमत में लैपटॉप खरीदने का प्लान पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कहां से और किस डील के जरिए आप लैपटॉप को सस्ते में खरीद सकते हैं।
कहां मिल रहा है 2000 रुपये में लैपटॉप?
अगर आपने भी लैपटॉप खरीदने (Cheapest Laptop in India) का सोच लिया है और 2000 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए डील का फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर एक लैपटॉप ऑफर्स के तहत सिर्फ 2000 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी कीमत पर छूट देने के अलावा अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद 22,990 रुपये का लैपटॉप केवल 2000 रुपये का पड़ सकता है।
किस पर मिल रही है छूट?
फ्लिपकार्ट पर आसुस का लैपटॉप सस्ते में खरीदा जा सकता है। आसुस क्रोमबुक सेलेरॉन डुअल कोर (Asus Chromebook Celeron Dual Core) की कीमत 22,990 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत में कटौती करते हुए 17 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऐसे में लैपटॉप को 18,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
कैसे मिलेगा 2000 रुपये का लैपटॉप?
आसुस का 22,990 रुपये वालाChromebook Celeron Dual Core लैपटॉप प्राइस डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर के साथ भी मिल रहा है। इस लैपटॉप पर 17,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में लैपटॉप की कीमत 18990 रुपये नहीं बल्कि 1990 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, 2000 रुपये से कम में लैपटॉप खरीदने के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा बेनिफिट पाना होगा, जो कि सिर्फ लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन सूची में आने वाले लैपटॉप को चेंज करने पर ही मिल सकेगा।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines