Laptop Blast Reason: अधिक समय तक किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करना सही नहीं है और इसका ज्यादा गर्म होना भी आम बात है। अन्य मौसम की तुलना में गर्मियों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अधिक गर्म हो जाते हैं। इसलिए स्मार्टफोन या लैपटॉप या फिर कोई अन्य डिवाइस, उन्हें यूज करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बात करें लैपटॉप की तो बैटरी पर अधिक दबाव पड़ने या ज्यादा गर्म होने पर फट सकता है। कई लैपटॉप के ब्लास्ट होने की वजह लिथियम-आधारित बैटरी का ज्यादा गर्म होना बताया गया है। लैपटॉप का काफी देर तक लगातार यूज करना परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है। इसके अलावा बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है। आइए कुछ टिप्स जानते हैं जो लैपटॉप को फटने से बचा सकते हैं?
एयर कूलिंग पैड का करें यूज
लैपटॉप का काम अधिक समय तक करते हैं या लंबे समय तक करना जरूरी है तो ऐसे में आप एयर कूलिंग पैड का यूज कर सकते हैं। लंबे समय तक लैपटॉप का यूज करने पर एयर कूलिंग पैड का इस्तेमाल करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बाजार में उपलब्ध होता है।
एयर वेंट्स ब्लॉक करने की न करें गलती
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो लैपटॉप को टेबल या किसी हार्ड सरफेस पर न रखकर बेड या गोद में रखकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस तरह की आदत लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकती है। लैपटॉप को कूल रखने के लिए एयर बाहर निकलती है, लेकिन जब बेड या गोद पर रखकर लैपटॉप यूज किया जाता है तो एयर वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में लैपटॉप अधिक गर्म हो जाता है और फट भी सकता है।
कंपनी का चार्जर ही करें यूज
लैपटॉप की बैटरी फुल या चार्ज रखने से मतलब नहीं होना चाहिए। आप अपने डिवाइस को किस चार्जर से चार्ज कर रहे हैं, ये भी ध्यान रखें। चार्जिंग फुल करने के लिए किसी के भी लैपटॉप का चार्जर कनेक्ट न करें। लैपटॉप के साथ जो चार्जर आया है सिर्फ उसी का इस्तेमाल करे। ऐसे में बैटरी पर दवाब नहीं पड़ेगा और बैटरी खराब भी जल्दी नहीं होगी जिससे ब्लास्ट होने की संभावना भी कम रहेगी।
लैपटॉप को ठंडा रखना जरूरी
लैपटॉप को ब्लास्ट से बचाकर रखना है तो ध्यान रखें कि इसे ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कुछ बातों का तो खास ध्यान रखें ही, साथ ही भी ख्याल रखें कि लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय एयर कंडीशनर भी चलाकर रखें। जी हां, उसी रूम में रहें जहां AC चलता हो। ठंडी जगह लैपटॉप का यूज करने पर डिवाइस जल्दी गर्म नहीं होता है और परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।
अनचाहे ऐप्स को कहें बाय-बाय
लैपटॉप के गर्म होने का सबसे जरूरी कारण बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स भी होते हैं। हम अपना काम करते हैं तो ये ध्यान नहीं देते कि लैपटॉप में कौन-कौन से ऐप्स चल रहे होंगे। बिना वजह के कई ऐप्स हैं जो लैपटॉप में रहते हुए बैटरी की अधिक खपत करते हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में चलते हुए भी बैटरी यूज कर रहे होते हैं जिससे डिवाइस गर्म होने लगता है और हमें जानकारी हो ही नहीं पाती कि ऐसा क्यों हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप चेक करें बैकग्राउंड में कौन-कौन से ऐप चल रहे हैं और जो जरूरी नहीं है उन्हें हटा दें।
ये भी पढ़ें- 90% लोग कर देते हैं पुराने फोन या लैपटॉप को बेचते समय गलती! जानें किन 3 बातों का ध्यान रखना जरूरी
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines