Laptop Battery Saving Tips: आज के समय में हर कोई डिजिटल हो गया है और कई काम हैं जिन्हें करने के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। स्मार्टफोन तक कुछ काम सीमित नहीं है, घर से ऑफिस का काम करना हो या कॉलेज से लेकर स्कूल का प्रोजेक्ट पूरा करना हो, इसके लिए लैपटॉप का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। हालांकि, कई बार लैपटॉप ते यूज के दौरान सिरदर्दी तब बढ़ जाती है जब इसकी बैटरी में समस्या होने लगे। बार-बार अगर लैपटॉप को चार्ज पर लगाना पड़ता है तो कई काम करने में मुश्किल होने लगती है। अगर आपके लैपटॉप की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है, तो आइए लैपटॉप की बैटरी को सेव करने के कुछ आसान तरीके बताते हैं।
1. लैपटॉप की स्क्रीन ब्राइटनेस रखें लो
लैपटॉप के इस्तेमाल के दौरान सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कहीं न कहीं स्क्रीन ब्राइटनेस के कारण होती है। कुछ लोग बिल्कुल तेज ब्राइटनेस के साथ लैपटॉप का यूज करते हैं जिससे आंखों पर दबाव तो पड़ता ही है बल्कि बैटरी की खपत भी ज्यादा होती है। जरूरत न होने पर बिना वजह स्क्रीन ब्राइटनेस को तेज न करें।
2. पावर सेविंग मोड का करें यूज
लैपटॉप में बैटरी बचाने के लिए पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल जरूर करें। इससे लंबे समय तक बैटरी चलेगी और आप लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑप्शन को देखने के लिए लैपटॉप की सेटिंग में जाना होगा। चाहें तो नीचे की ओर दिख रहे बैटरी आइकन पर क्लिक करके भी सेविंग मोड को ऑनव कर सकते हैं।
3. गैर जरूरी ऐप्स को करें Uninstall
आजकल बहुत सारे ऐप्स हैं जिनका इस्तेमाल हम लैपटॉप में करते हैं लेकिन इस बात से अनजान रहते हैं कि वो लैपटॉप की बैटरी को भी ज्यादा यूज कर रहे हैं। ऐसे ऐप्स जिनका खास इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप उसे uninstall कर सकते हैं। इनमें से एक WhatsApp भी है जो बैटरी की खपत ज्यादा कर सकता है। आप WhatsApp Web का यूज करके बैटरी बचा सकते हैं।
4. बैकग्राउंड ऐप्स और प्रोग्राम करें बंद
अक्सर हम काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि ध्यान ही नहीं देते कि कौन-कौन से ऐप्स चल रहे हैं। हालांकि, जब बैटरी खत्म होने लगती है तब हम बिना वजह के ओपन टैब और ऐप्स को बंद करने का सोचते हैं। इसके अलावा कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं जो बैटरी की खपत कर रहे होते हैं और आप इससे अनजान होते हैं। इसके लिए लैपटॉप की सेटिंग में जाए और वहां से बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स और प्रोग्राम को बंद कर दें।
5. पूरी तरह डिस्चार्ज होने पर चार्ज करने की गलती
लैपटॉप को पूरी तरह से डिस्चार्ज होने पर चार्ज न किया करें। इससे बैटरी पर अधिक जोर पड़ता है और जल्दी बैटरी खराब हो जाती है। इसके अलावा बैटरी को बार-बार चार्ज करने भी लैपटॉप में खराबी हो सकती है। ध्यान रहे कि जब लैपटॉप में सिर्फ 25 प्रतिशत तक बैटरी बजे तभी बैटरी को चार्जिंग पर लगाएं।
6. अधिक बैटरी चार्ज करने के हैं नुकसान
लैपटॉप को अगर आप 100 प्रतिशत से ज्यादा होने तक चार्ज करते हैं तो ये एक बहुत बड़ी भूल है। इससे बैटरी लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे लैपटॉप की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होने लगती है। 80 प्रतिशत होने तक लैपटॉप को चार्ज करें और 20-25 प्रतिशत तक बैटरी होने पर लैपटॉप को चार्ज पर लगाएं।
7. Wi-Fi और ब्लूटूथ को रखें बंद
बिना जरूरत के अगर लैपटॉप में वाई-फाई या ब्लूटूथ ओपन रहते हैं तो इससे बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा लैपटॉप की बैटरी भी जल्दी खत्म होती है। इसलिए अगर आपके लिए ये जरूरी न हो तो इसे ऑफ रखें।
ये भी पढ़ें- Apple के AI फीचर से क्या जल्दी फुल हो रहा है iPhone स्टोरेज? ऐसे तुरंत बनाएं 7GB तक Space
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines