BSNL Postpaid Plan: Reliance Jio, Vodafone Idea (Vi) और Airtel सभी ने अपने सभी प्रीपेड मोबाइल प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। कीमतों को बढ़ाकर 25% कर दिया गया है और यह जुलाई 2024 की शुरुआत से ही लागू हो गए थे। उदाहरण के लिए, Jio का Monthly एंट्री-लेवल प्लान, जिसकी कीमत पहले 155 रुपये थी, अब इसकी कीमत 189 रुपये है। इसी तरह, एयरटेल और वीआई के 1GB प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत 299 रुपये है, जबकि Jio का समान प्लान 249 रुपये में उपलब्ध है।
BSNL का सबसे सस्ता प्लान
बीएसएनएल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 199 रुपये का है। यह प्लान आपको 25GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस देता है। इसके अलावा इस प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा भी है, जिसमें आप अगले महीने के लिए 75GB तक डेटा सेव कर सकते हैं।
Airtel पोस्टपेड प्लान
Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्लान में आपको 40GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 sms मिलते हैं। हालांकि, इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप के अलावा स्ट्रीमिंग सेवाओं का कोई अतिरिक्त लाभ नहीं है।
Vodafone Idea पोस्टपेड प्लान
Vodafone Idea (Vi) का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्लान में 40GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 sms मिलते हैं। इसके अलावा, प्लान में वीआई मूवीज और टीवी ऐप्स का स्सक्रिप्शन भी शामिल है, लेकिन अन्य ओटीटी सेवाओं का लाभ नहीं मिलता है।
यह भी पढ़े: Fitness Band vs Smartwatch: बजट से लेकर फीचर्स के मामले में कौन सी वॉच रहेगी बेस्ट, जानिए
Jio पोस्टपेड प्लान
Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्लान में आपको 75GB डेटा मिलता है, जिसमें 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान में आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिजनी + हॉटस्टार जैसी ओटीटी सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। यहां दी गई सभी जानकारी मोबाइल कंपनियों की वेबसाइट से ली गई है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
9 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines