BSNL Postpaid Plan: Jio, Airtel और Vi से सस्ते हैं BSNL के पोस्टपेड प्लान, जानें कीमत

BSNL Postpaid Plan: मोबाइल कंपनियों ने Monthly पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान की कीमत में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कई मोबाइल यूजर्स का बजट बिगड़ने लगा है। ऐसे में हम आपके लिए कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान लेकर आए हैं।

BSNL Postpaid Plan

BSNL Postpaid Plan

विज्ञापन

BSNL Postpaid Plan: Reliance Jio, Vodafone Idea (Vi) और Airtel सभी ने अपने सभी प्रीपेड मोबाइल प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। कीमतों को बढ़ाकर 25% कर दिया गया है और यह जुलाई 2024 की शुरुआत से ही लागू हो गए थे। उदाहरण के लिए, Jio का Monthly एंट्री-लेवल प्लान, जिसकी कीमत पहले 155 रुपये थी, अब इसकी कीमत 189 रुपये है। इसी तरह, एयरटेल और वीआई के 1GB प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत 299 रुपये है,  जबकि Jio का समान प्लान 249 रुपये में उपलब्ध है।

BSNL का सबसे सस्ता प्लान

विज्ञापन

बीएसएनएल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 199 रुपये का है। यह प्लान आपको 25GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस देता है। इसके अलावा इस प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा भी है, जिसमें आप अगले महीने के लिए 75GB तक डेटा सेव कर सकते हैं।

Airtel पोस्टपेड प्लान

विज्ञापन

Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्लान में आपको 40GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 sms मिलते हैं। हालांकि, इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप के अलावा स्ट्रीमिंग सेवाओं का कोई अतिरिक्त लाभ नहीं है।

Vodafone Idea पोस्टपेड प्लान

विज्ञापन

Vodafone Idea (Vi) का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्लान में 40GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 sms मिलते हैं। इसके अलावा, प्लान में वीआई मूवीज और टीवी ऐप्स का स्सक्रिप्शन भी शामिल है, लेकिन अन्य ओटीटी सेवाओं का लाभ नहीं मिलता है।

विज्ञापन

Jio पोस्टपेड प्लान

Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्लान में आपको 75GB डेटा मिलता है, जिसमें 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान में आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिजनी + हॉटस्टार जैसी ओटीटी सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। यहां दी गई सभी जानकारी मोबाइल कंपनियों की वेबसाइट से ली गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ