Keyboard Based Hacking: iPhones को आमतौर पर सबसे सुरक्षित डिवाइस में से एक माना जाता है क्योंकि ये एक बंद ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं और रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करते हैं। हालांकि, सिक्योरिटी पैच इस नए खतरे से निपटने के लिए काफी नहीं हैं। यूके स्थित साइबर सुरक्षा फर्म सर्टो के शोधकर्ताओं ने एक नए हैकिंग मेथड की खोज की है जिसका यूज साइबर क्रिमिनल एप्पल की जनरल सिक्योरिटी चेक को बायपास करने के लिए कर रहे हैं।
यूजर्स की iPhone एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए, हैकर्स थर्ड पार्टी के कस्टम कीबोर्ड का यूज कर रहे हैं। एक बार iPhone पर इन कीबोर्ड में से एक इंस्टॉल हो जाने के बाद हैकर्स पीड़ित के डिवाइस पर हर कीस्ट्रोक तक पहुंच सकते हैं। कीस्ट्रोक एक्सेस से उन्हें यूजर्स के निजी Messages, Browsing History और यहां तक कि पासवर्ड चुराने में भी मदद मिल जाती है।
इस वीडियो से जानें 3 iPhone Keyboard Hacks!
क्यों इतना ‘खतरनाक’ है ये हैकिंग मेथड?
iPhone को ट्रैक करना काफी मुश्किल काम है क्योंकि एक हैकर को या तो किसी टारगेट यूजर के स्मार्टफोन को जेलब्रेक करना होगा या उनके iCloud अकाउंट तक पहुंचना होगा। हालांकि, यह नई तकनीक इससे भी खतरनाक है क्योंकि यह इनमें से किसी भी सामान्य शर्त पर निर्भर नहीं है। खास बात यह है कि ये लेटेस्ट तकनीक सभी iPhone मॉडल्स के साथ काम कर रही है और iOS सिस्टम के अंदर मौजूदा फैसिलिटी का ही यूज कर रही है और इसे कंट्रोल करने के लिए किसी खास टेक्निकल स्किल की भी जरूरत नहीं है।
कस्टम कीबोर्ड का यूज आमतौर पर आईओएस पर ग्रामर में सुधार करने, ट्रांसलेशन करने या नए इमोजी ऐड करने के लिए किया जाता है। हालांकि, जब एक खास तरीके से इसे सेट किया जाता है, तो ये कस्टम कीबोर्ड सीक्रेट तरीके से कीलॉगर्स के रूप में काम कर सकते हैं। जिससे हैकर्स को टाइप की गई जानकारी तक पहुंच मिल जाती है।
इस वीडियो से भी जानें iPhone Keyboard Hack!
कस्टम कीबोर्ड से कैसे हैक हो रहे डिवाइस?
हैकर्स टारगेट के डिवाइस पर एक एम्बेडेड कस्टम कीबोर्ड वाला एक छोटा ऐप इंस्टॉल कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इन ऐप्स को टेस्टफ्लाइट प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म का यूज मुख्य रूप से नए iOS ऐप्स को रिलीज होने से पहले टेस्ट करने के लिए किया जाता है।
कैसे पता करें आपका iPhone हैक हुआ है या नहीं?
किसी यूजर के लिए यह जांचने का सबसे अच्छा तरीका है कि वे एफ्फेक्टेड हैं या नहीं, अपने डिवाइस के सेटिंग ऐप में अपने इंस्टॉल किए गए कीबोर्ड को चेक करें। ऐसा करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स> जर्नल> कीबोर्ड पर जाएं। यहां आपको केवल दो रेगुलर कीबोर्ड दिखाई देंगे, उदाहरण के लिए, ‘इंग्लिश (यूएस)’ और दूसरे का नाम ‘इमोजी’ होगा। कोई भी अन्य कीबोर्ड सस्पीशियस हो सकता है, खासकर अगर आप उसे फुल एक्सेस दे चुके हैं।
कैसे करें बचाव?
अगर यूजर्स को कोई ऐसा कीबोर्ड मिलता है जिसे वे नहीं पहचानते हैं, तो उन्हें इसे तुरंत हटा देना चाहिए। iPhones पर unknown कस्टम कीबोर्ड को हटाने के लिए यूजर्स को एडिट करने पर टैप करें। फिर किसी भी कीबोर्ड के बगल में लाल माइनस बटन को सेलेक्ट करें जिसे वे नहीं पहचानते हैं और डिलीट ऑप्शन पर टैप करें।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines