नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में लोग ऐसा कूलर चाहते हैं जो अच्छी ठंडक देने के साथ बिजली की खपत भी कम करे। Kenstar Tall Boy 105L BLDC Desert Cooler इसी जरूरत को ध्यान में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 25,290 रुपये रखी गई है। अब इस कीमत के लिहाज से वाकई यह कूलर खरीदने लायक है या नहीं आपको इस रिव्यू में पता चल जाएगा। Tall Boy 105L BLDC Desert कूलर बड़े कमरे के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है क्योंकि इसमें पावरफुल एयर थ्रो और बड़ा वाटर टैंक मिलता है।

इस कूलर की सबसे बड़ी खासियत इसका 5-Star BEE Certification है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला 5-स्टार रेटेड एयर कूलर है। इसमें BLDC Maxx Technology दी गई है, जिसकी वजह से यह सामान्य कूलर के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है। अगर आप लंबे समय तक कूलर चलाते हैं, तो बिजली बिल में फर्क देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

कूलिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Quadra Flow Technology दी गई है, जो हवा को ज्यादा दूर तक और बराबर तरीके से फैलाने में मदद करती है। बड़े कमरे या हॉल में भी इसकी एयरफ्लो अच्छी महसूस होती है। इसके साथ Hydro Dense Mesh Honeycomb Cooling Pads दिए गए हैं, जो पानी को ज्यादा देर तक रोककर बेहतर ठंडक देने में मदद करते हैं।

---विज्ञापन---

इसमें 105 लीटर का बड़ा वाटर टैंक मिलता है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। खासकर तेज गर्मी वाले इलाकों में यह फीचर काफी काम आता है। वहीं, Heavy-Duty Double Ball Bearing Motor इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी मोटर पर कम असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

कंपनी इस कूलर पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है, जो ग्राहकों के लिए भरोसा बढ़ाने वाला पॉइंट है।

---विज्ञापन---

हालांकि, कुछ कमियां भी हैं। इसका साइज बड़ा है, इसलिए छोटे कमरे या कम जगह वाले घरों में इसे रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। फुल स्पीड पर इसकी आवाज हल्की ज्यादा महसूस होती है। साथ ही इसकी कीमत सामान्य कूलर से थोड़ी ज्यादा लग सकती है।

---विज्ञापन---

खूबियां

  • कम बिजली खर्च करने वाला BLDC मोटर
  • 5-Star BEE रेटिंग
  • दमदार एयर थ्रो और अच्छी कूलिंग
  • 105 लीटर का बड़ा टैंक
  • मजबूत बिल्ड क्वालिटी
  • 5 साल की वारंटी

खामियां

  • छोटे कमरे के लिए बड़ा साइज
  • फुल स्पीड पर थोड़ी आवाज
  • कीमत थोड़ी प्रीमियम लग सकती है

कुल मिलाकर, Kenstar Tall Boy 105L BLDC Desert Cooler उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम बिजली खर्च में लंबे समय तक बेहतर कूलिंग चाहते हैं।