Virat Kohli Phone : बीते दिनों विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया था। परेड के बाद 4 जुलाई की रात कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। तभी उनके हाथ में मौजूद फोन ने कई लोगों का ध्यान खींचा.
विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मुंबई में विश्व कप जुलूस में हिस्सा लिया था। परेड के बाद किंग कोहली अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन रवाना हो गए। उनके मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट के फोन का वॉलपेपर काफी चर्चा में रहा, वहीं फैंस ने यह भी बताया कि वीवो का प्रचार करने वाले विराट असल में किसी अलग कंपनी का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :- AI फीचर्स वाला iPhone 15 Pro हो गया सस्ता, बिग बचत डेज सेल में मिल रहा बंपर डिस्काउंट!
दिलचस्प बात यह है कि फोन के वॉलपेपर पर अनुष्का या बच्चों की फोटो नहीं थी, बल्कि वॉलपेपर के तौर पर विराट के नीम करोली बाबा की फोटो थी, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। लेकिन वीडियो में विराट को Apple iPhone का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि इसी साल मार्च में वीवो ने विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। हालाँकि, विवो के विज्ञापन और वास्तविक जीवन में iPhone के उपयोग ने फैंस को चौंका दिया।
विराट कौन सा Iphone इस्तेमाल करते हैं?
वीडियो में विराट का हाथ देखा जा सकता है, लेकिन कोई सिर्फ अंदाजा ही लगा सकता है कि वह कहां है. फोन के कैमरा मॉड्यूल और डायनामिक आइलैंड से यह iPhone 15 Pro लाइनअप के हैंडसेट जैसा दिखाई दे रहा हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि विराट के पास iPhone 15 Pro Max होगा।
Virat Kohli Phone : iPhone 15 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच XDR OLED डिस्प्ले ऑफर किआ जाता है। जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस भी है। कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिए A17 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 12MP का सेकेंडरी सेंसर और 12MP का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के फ्रंट में सिरेमिक शील्ड है जबकि बैक पैनल ग्लास से बना है।
हैंडसेट को ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम और नेचुरल टाइटेनियम रंग में खरीदा जा सकता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसे IP68 रेटिंग भी दी है। आपको बतादें इस फोन की कीमत 1,59,999 रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
10 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
12 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
14 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines