एक करोड़ रुपये की KBC Lottery तो नहीं लगी, पर लग गया 28 लाख रुपये का चूना!

KBC Lottery Scam: क्या आप KBC लाटरी स्कैम के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो अभी जान लें, कहीं आपके साथ न ऐसा कुछ हो जाए।

KBC Lottery Scam

KBC Lottery Scam: देश में साइबर क्राइम के मामले आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है जहां एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल शिक्षक को ओडिशा के एक साइबर गिरोह ने 28 लाख रुपये का चूना लगा दिया। स्कैमर्स ने पहले तो पीड़ित को कहा कि उसे 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है जिसके लिए उसे मुंबई के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में आना होगा। बाद में वह इस स्कैम का शिकार हो गया पर 28 लाख रुपये गंवा दिए।

इंजीनियरिंग की डिग्री वाले एक स्कैमर को कुछ हफ्ते पहले ही ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के दूसरे सदस्य को पुलिस ने शुक्रवार को ऋषिकेश से दबोचा। दोनों आरोपी अफरोज अली और अल्ताफ अली ओडिशा के केंद्रपाड़ा के रहने वाले हैं। आप किसी ऐसे स्कैम का शिकार न हो जाएं इसलिए हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए…

वीडियो से भी जानें ये स्कैम

अपनी पर्सनल इनफार्मेशन कभी न करें शेयर!

फोन, एसएमएस या ई-मेल पर बैंक या फाइनेंसियल इंस्टीटूशन रिप्रेजेन्टेटिव बताने वाले किसी भी अजनबी या थर्ड पार्टी शख्स को कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। ऐसी जानकारी की मांग करने वाले शख्स की पहले पहचान करें उसके बाद ही उसे पैसे भेजें।

सस्पीशियस Call, SMS या e-mail का जवाब न दें

आज हम में से बहुत से लोग रोजाना कई फ़िशिंग ई-मेल, टेक्स्ट और फ़ोन कॉल रिसीव कर रहे हैं जो हमसे हमारी पर्सनल इनफार्मेशन निकालने का प्रयास करते हैं। स्कैमर्स पहले तो स्वयं को बैंक या वित्तीय संस्थान का कर्मचारी बताते हैं बाद में व्यक्तिगत जानकारी की मांग करने लगते हैं। ऐसे किसी काल का जवाब न दें जिस पर आपको थोड़ा भी शक हो।

वीडियो से जानें स्कैम हो जाए तो क्या करें

https://www.youtube.com/shorts/FCYe6Evz0yc

गलती से भी न दें डिवाइस का रिमोट एक्सेस!

आजकल स्कैमर्स भी एक कदम आगे निकल गए हैं। अब वह OTP या बैंक डिटेल्स की जगह डिवाइस का रिमोट एक्सेस मांगने लगे हैं। इस तरह के स्कैम में स्कैमर्स आम तौर पर आपके लैपटॉप का एक्सेस लेने के लिए किसी सॉफ़्टवेयर या एंटी-वायरस को अपडेट करने का बहाना बनाते हैं, फिर इसे लॉक कर देते हैं और इसे आपके लिए फ्री करने के लिए रैनसम की भी मांग करने लगते हैं या आपके डिवाइस का रिमोट एक्सेस लेकर आपके अकाउंट को खाली भी कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ