AC Buying Guide: गर्मी धीरे धीरे दस्तक दे चुकी है और कई जगहों पर लोग पंखे तो क्या AC तक चलाने लगे हैं. कुछ ही दिनों में टेंपरेचर और बढ़ेगा तो हर दिन AC की जरूरत भी महसूस होने लगेगी. ऐसे अगर आप भी इस बार नया AC खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी बात यह जानना है कि आपके कमरे के लिए कितने टन का AC सही रहेगा. गलत क्षमता वाला AC खरीदने से कूलिंग भी सही नहीं मिलती और बिजली बिल भी ज्यादा आ सकता है. इसलिए एसी खरीदने से पहले टन कैपेसिटी को समझना बेहद जरूरी है.
AC में टन का क्या मतलब होता है?
जब भी AC खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले 1 टन, 1.5 टन या 2 टन जैसे विकल्प सामने आते हैं. यहां टन का मतलब एसी की कूलिंग क्षमता से होता है. यह बताता है कि एसी एक घंटे में कमरे की कितनी गर्मी बाहर निकाल सकता है. गर्मी को मापने के लिए BTU (British Thermal Unit) का इस्तेमाल किया जाता है. जितना ज्यादा टन का AC होगा, उसकी कूलिंग क्षमता उतनी ही ज्यादा होगी.
कमरे के साइज के हिसाब से सही AC कैसे चुनें?
1 टन AC किन कमरों के लिए सही रहता है?
1 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी लगभग 12,000 BTU होती है. यानी यह एक घंटे में करीब 12,000 BTU गर्मी बाहर निकाल सकता है. छोटे कमरे के लिए 1 टन का AC अच्छा विकल्प माना जाता है.
- कमरे का साइज- 100-130 स्क्वायर फीट
- छोटे बेडरूम या स्टडी रूम के लिए बेहतर
- कम बिजली खपत के साथ अच्छी कूलिंग
1.5 टन AC किस साइज के कमरे के लिए सही है?
1.5 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी करीब 18,000 BTU होती है. यह मीडियम साइज के कमरों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.
- कमरे का साइज- 130-200 स्क्वायर फीट
- सामान्य बेडरूम या ड्रॉइंग रूम के लिए सही
- कम समय में बेहतर कूलिंग
अगर कमरा इससे बड़ा है तो फिर 2 टन का AC लेना बेहतर माना जाता है. या डबल AC लगाना सही ऑप्शन हो सकता है.
AC खरीदते समय यह गलती बिल्कुल न करें
कई लोग AC खरीदते समय सिर्फ कीमत या फीचर्स पर ध्यान देते हैं और कमरे के साइज को नजरअंदाज कर देते हैं.
- अगर कमरे के हिसाब से कम टन वाला AC खरीद लिया जाए तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, कूलिंग सही से नहीं मिलती और बिजली बिल बढ़ सकता है,
- वहीं अगर छोटे कमरे में ज्यादा टन का AC लगा दिया जाए तो जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी और बिजली बिल बेवजह ज्यादा आएगा.
इसलिए AC खरीदते समय हमेशा कमरे के साइज के अनुसार सही टन क्षमता वाला AC चुनना चाहिए. इससे न सिर्फ बेहतर कूलिंग मिलेगी बल्कि बिजली का खर्च भी रहेगा.
ये भी पढ़ें- 35,000 रुपये से कम में बेस्ट 1 टन और 1.5 टन Split AC ऑप्शन्स
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
11 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
12 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
14 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
16 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines