करोड़ों UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! पिन डालते ही खाता खाली कर सकता है ये नया स्कैम

Jumped Deposit Scam: अगर आप भी पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस नए स्कैम के बारे में जरूर जान लें। नए स्कैम से पिन डालते ही खाता खाली हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

Jumped Deposit Scam
विज्ञापन

Jumped Deposit Scam: पिछले कुछ वक्त में लेन-देन के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि इसी के साथ UPI से जुड़े स्कैम भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसा ही एक स्कैम इन दिनों तेजी से फैल रहा है जिसे जम्प्ड डिपॉज़िट स्कैम (Jumped Deposit Scam) कहा जा रहा है, जो UPI यूजर्स को टारगेट कर रहा है। चलिए इस नए स्कैम के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Jumped Deposit Scam क्या है?

दरअसल, इस स्कैम में पहले स्कैमर्स UPI के जरिए किसी शख्स को 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक भेजते हैं। इसके बाद, वे तुरंत बड़े अमाउंट को निकालने का रिक्वेस्ट भी उसी UPI ID पर भेज देते हैं। यूजर्स जब रिसीव हुए पैसों को चेक करने के लिए बैंक खाते की जांच करता है तो ऐसे में पिन डालते ही वो बड़े अमाउंट वाली रिक्वेस्ट भी एक्सेप्ट हो जाती है जिससे आपका बैंक खाता खाली हो जाता है। हाल ही में तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने पहले ही लोगों को इस तरह के स्कैम से सावधान रहने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

खुद को कैसे सेफ रखें?

अब सवाल यह उठता है कि आप खुद को ऐसे स्कैम से कैसे बचा सकते हैं। जैसा कि कहावत है, ‘रोकथाम इलाज से बेहतर है’, यही बात इस मामले में भी लागू होती है। जबकि कोई यह नहीं जान सकता कि उसके साथ कब और कैसे कुछ स्कैम हो सकता है, वह इसे रोकने के तरीके खोज सकता है। जंप्ड डिपॉजिट स्कैम से खुद को बचाने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं। अगर आपको अपने बैंक अकाउंट में अनएक्सपेक्टेड डिपॉजिट्स दिखती है, तो अपना बैंक बैलेंस चेक करने से पहले 15 से 30 मिनट तक वेट करें।

विज्ञापन

जानबूझकर डालें गलत पिन

ऐसा इसलिए क्योंकि निकासी रिक्वेस्ट कुछ टाइम बाद खुद एंड हो जाती हैं। अगर आप वेट नहीं कर सकते या आपके पास इतना टाइम नहीं है, तो जानबूझकर गलत पिन दर्ज करने का ट्राई करें। अगर आपको ऐसा कोई अनएक्सपेक्टेड डिपाजिट दिखता है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। अपने नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन या पोर्टल पर भी इसकी रिपोर्ट करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ