JioSaavn 3-Month Free Pro Individual Subscription: म्यूजिक-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioSaavn त्योहारी सीजन से पहले एक खास ऑफर पेश कर रहा है। जो यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए तीन महीने के लिए फ्री JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिससे आप ऐड फ्री म्यूजिक स्ट्रीम कर सकेंगे और हाई क्वालिटी में अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, यह ऑफर केवल चुनिंदा सब्सक्रिप्शन प्लान तक ही सीमित है। चलिए इसके बारे में जानें…
JioSaavn फ्री सब्सक्रिप्शन
JioSaavn के अनुसार, भारत में यूजर्स त्योहारी सीजन के दौरान तीन महीने तक ऐड फ्री म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। यह Android, iOS, JioPhone और वेब जैसे सभी डिवाइस और प्लेटफॉर्म पर मान्य है। कंपनी के अनुसार, इसका उद्देश्य नए यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस देना है।
इन प्लान्स पर मिलेगा बेनिफिट
म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का त्योहारी ऑफर केवल JioSaavn Pro इंडिविजुअल सब्सक्रिप्शन के लिए मान्य है, जिसकी कीमत 15 रुपये से शुरू होती है। कंपनी एक प्रो लाइट प्लान भी ऑफर करती है जिसकी कीमत 5 रुपये प्रतिदिन या 19 रुपये प्रति सप्ताह है। छात्र प्रो स्टूडेंट प्लान का लाभ उठाने के लिए अपनी आइडेंटिटी वेरीफाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पेजर ब्लास्ट ने बढ़ाई मोटोरोला की मुश्किलें! इस देश ने कर दिए सारे फोन बैन, जानें वजह
ये प्लान्स देने हैं ज्यादा बेनिफिट्स
इंडिविजुअल प्लान्स के अलावा, JioSaavn डुओ और फैमिली प्लान भी ऑफर करता है। जहां पहला दो यूजर्स को अपने अकाउंट को एक ही मेम्बरशिप में बंडल करने की सुविधा देता है, वहीं दूसरा यूजर को 5 परिवार के सदस्यों को इन्वाइट करने कि सुविधा देता है, जिनमें से हर एक का अपना पर्सनल प्रो अकाउंट होता है। इन प्लान्स की कीमत क्रमश 149 रुपये और 179 रुपये प्रति माह है।
JioSaavn प्रो के बेनिफिट्स
JioSaavn प्रो मेम्बरशिप यूजर्स को विज्ञापनों के बिना, नॉन स्टॉप म्यूजिक स्ट्रीमिंग का आनंद लेने की सुविधा देता है। आप ऐप में गाने डाउनलोड कर सकते हैं और इंटरनेट के बिना भी उन्हें सुन सकते हैं। यह हाई क्वालिटी में म्यूजिक स्ट्रीमिंग को भी इनेबल करता है जो 320kbps पर है, जो MP3 फाइलों के लिए हाई बिटरेट है। इतना ही नहीं आप अपने Jio नंबर के लिए अनलिमिटेड JioTunes भी इसके जरिए सेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines